Posts

Showing posts from February, 2021

चलो रे डोली उठाओ कहार......

Image
🔴 सपना बन कर रह गया दूल्हे की शाही सवारी ‘डोली’ 🔴 नही रहा एहसास कहारों की हंसी ठिठोली 🔴 विलुप्त हो गई डोली   🔴 संजय चाणक्य कुशीनगर! ‘चलो रे डोली उठाओं कहार पिया मिलन की रूत आई!’’ हिन्दी फिल्म का यह गीत आधुनिकता की इस दौड़ में सिर्फ रिल लाईफ तक सिमट कर रह गई है। कभी दूल्हे का शाही सवारी कहे जाने वाली डोली आज अतीत बन गई है। डोली,कहार और शहनाई ....!!ये ऐसे शब्द है जिन्हे सुनकर शायद ही कोई भारतीय युवक एवं युवतियां होगी जिनके मन में  कोमल कल्पनायें अठखेलियां न करने लगती हो। युवक-युवती तो दूर अनेक ऐसी वृद्व महिलाएं व पुरूष भी है जो डोली,कहार के नाम सुनते ही अतीत की यादों मेें खो जाते है। और लुप्त हो रही पुरानी प्रथा को याद कर आधुनिक प्रथा को कोसन लगते है। अफसोस लग्जरी कारों के बढ़ते प्रचलन ने इस शाही सवारी को अतीत बना दिया है। यही वजह है कि  कहारों की हंसी-ठिठोली के बीच डोली में हिचकोले खाती दुल्हन और दूल्हे के मन में उठने वाली मधुर गुदगुदी के आनन्द से आज के पीढी़ के लोग वंचित होते जा रहे है। फलतः अब तो उस शाही आनन्द की अनुभूति बुर्जुगो के मुंह से सुनकर या फिर हिन्दी फि...

योगी सरकार के बजट ने पत्रकारों को किया मायूस

Image
🔴 वजट मे देश के चौथे स्तम्भ को नही मिला सम्मान - सुभाष चंद्र 🔴 बजट में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व पत्रकारों के लिए कुछ नहीं:बृज बिहारी 🔴 पत्रकारों का वजूद जिंदा रखने के लिए सरकार बनाए योजना - संजय चाणक्य 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क   कुशीनगर। सूबे की योगी सरकार की अंतिम वजट को सत्ता दल के लोग चाहे जितनी सराहना कर ले लेकिन देश के चौथे स्तम्भ कही जाने वाली मीडिया हर बार की तरह इस बार भी निराश है। कोरोना काल मे पत्रकारों ने जिस तरह से जान जोखिम मे डालकर अपने लेखनी के जरिए केन्द्र व प्रदेश सरकार का सहयोग किया था उसके बाद यह उम्मीद जगी थी कि सरकार की वजट मे पत्रकारों के उत्थान के लिए कोई योजना बनेगी। परन्तु अफसोस पहले केन्द्र की मोदी सरकार उसके बाद प्रदेश की योगी सरकार ने पत्रकारों को उपेक्षित कर दिया जिसको लेकर पत्रकारों को काफी मलाल है।  जनपद के सबसे वरिष्ठ व श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव कहते है कि हर बार की तरह इस बार भी प्रदेश सरकार की वजट से पत्रकारों को निराशा हाथ लगी है। उन्होने सरकार से पत्रकारों के हित मे प्रति माह कम से कम एक ...

अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को डीजीसीए ने जारी किया लाइसेंस, उड़ान का रास्‍ता साफ

Image
🔴 कुशीनगर बना उ0प्र0 का तीसरा लाइसेंस प्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट   🔴  युगान्धर टाइम्स न्यूज  कुशीनग।  जनपदवासियो के लिए खुशखबरी कुशीनगर अन्तर्राष्ट्रीय  एयरपोर्ट को डीजीसीए ने लाइसेंस जारी कर दिया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि कुशीनगर का यह हवाईअड्डा  देश का 87वां  एंव उ0प्र0 का तीसरा लाइसेंस प्राप्त इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने का गौरव प्राप्त किया है। इसके साथ ही इस एयरपोर्ट से देश-विदेश में उड़ान का रास्ता साफ हो गया है।  मंगलवार को नई दिल्ली में एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने डीजीसीए के डायरेक्टर जनरल अरुण कुमार से लाइसेंस प्राप्त किया। कहना न होगा कि डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (डीजीसीए) की आपत्तियां लाइसेंस में बाधक बन रही थी। जिसके चलते एयरलाइंस कम्पनियां उड़ान के लिए आने से कतरा रही थी। 🔴 21 बिन्दुओं पर पूर्व मे मिली थी खामिया तीन माह पूर्व डीजीसीए की टीम ने एयरपोर्ट का दौरा किया। टीम ने 21 बिंदुओं पर खामियां पाई थी। टीम ने एयरपोर्ट अथार्टी आफ इंडिया (एएआइ) को नोटिस देकर आपत्तियां दूर करने की बात कही थी। एएआइ ने आपत्तियां दूर कर पुनः लाइ...

पंचायत चुनाव में गड़बड़ी करने वालो को चिन्हित कर करे कार्रवाई - जिलाधिकारी

Image
🔴 अपराधिक चरित्र के सम्भावित उम्मीदवारों पर पैनी निगाह रखें -पुलिस अधीक्षक 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क   कुशीनगर।जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को त्रिस्तरीय पंचायत सभी तैयारियां समय से पूरा कर लेने का निर्देश दिया।  पंचायत चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में कठोर कार्यवाही करने का तल्ख निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि मतदान स्थलों का एक बार स्वयं निरीक्षण कर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक जरूरी कार्यों को समय से पूरा करने के साथ-साथ संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की सूची तत्काल सभी उप जिला मजिस्ट्रेट उपलब्ध करादें। जिलाधिकारी श्री लिंगम मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विगत चुनाव के दौरान जिन के खिलाफ मुकदमे लिखे गए थे उसे भी सर्च कर लिया जाय, तथा वोटर लिस्ट प्रभावित करने वाले का भी ध्यान रखे, उन्होंने स्पष्ट रुओ से कहा कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पाये जाने पर बीएलओ के खिलाफ एफआईआर की कार्यवाही सुनिश्व्हित की जाएगी।।  पुलिस अधीक्...

चौपाल मे डीएम ने अधिकारियों की लगायी क्लास

Image
🔴 सीडीपीओ और सप्लाई इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने का दिया निर्देश 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज कुशीनगर। जिलाधिकारी एसराज लिंगम की मौजूदगी मे आयोजित चौपाल मे मुसहर समाज की समस्या को गंभीरता से लेते हुए आधिकारियो की जमकर क्लास लगी। इस दौरान ग्रामीणो की शिकायत पर डीएम ने ग्राम पंचायत सेक्रेटरी, एडीओ पंचायत व लेखपाल को चेतावनी देते हुए जहा जमकर फटकार लगायी वही कार्यक्रम विभाग की सीडीपीओ और आपूर्ति विभाग के सप्लाई इंस्पेक्टर पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।  मुसहर परिवार के लोगों की शिकायत को युद्धस्तर पर निपटारा करने का आदेश दिया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को जनपद के दुदही विकास खंड क्षेत्र रामपुर बरहन के टोला मुसहर धनुष टैली मे आयोजित चौपाल /जन संवाद कार्यक्रम मे आदर्श महिला स्वयं सहायता समूह के तहत कोटा आवंटित करने का तत्काल आदेश दिया। राशन कार्ड में मुसहर परिवारों का नाम न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी श्री लिंगम ने नाराजगी जताते हुए सप्लाई इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया। चौपाल मे डीएम के सामने 45 मुसहर परिवार ...

सात अन्तर्राज्यीय वाहन लूटरे पुलिस के हत्थे चढे

Image
🔴 गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने बरामद किया पांच चार पहिया वाहन और हथियार 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज  कुशीनगर। जनपद की स्वाट टीम, कसया पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने वाहन लूटने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के सात सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। नेशनल हाइवे पर हेतिमपुर पुल के पास हुई गिरफ्तारी मे पुलिस ने इन अभियुक्तों के पास चोरी की पाच   चार पहिया वाहन,  दो बारह बोर का अवैध तमन्चा, बारह बोर का दो जिन्दा कारतूस, एक 315 बोर  एक जिन्दा चमंचा कारतूस सहित व तीन  चाकू बरामद किया गया है।  पुलिस लाइन मे पत्रकारों से मुखातिब होते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों विरुद्ध हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को पुलिस को बडी सफलता मिली है। पांच चार पहिया वाहन के साथ पकडे सात अन्तर्राज्यीय वाहन लूटरो ने पूछताछ मे बताया कि उन लोगो द्वारा हरियाणा व पंजाब राज्य से स्कैनर मशीन से कोड कर गाड़ी की चाभी तैयार करके गाड़ी चोरी किया जाता है फिर उसके बाद उन गाडियों का  नम्बर प्लेट बदलकर कर पडोसी र...

........ फिर तो ढूढने से भी नही मिलेगे पंचायत चुनाव में उम्मीदवार

Image
🔴 अबकी बार 39 ग्राम पंचायतों में आरक्षित होगा प्रधान का पद अनुसूचित जनजाति के लिए 🔴 18 ग्राम पंचायतों मे नही है किसी के पास अनुसूचित जनजाति का* 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। जनपद मे अबकी बार अनुसूचित जनजाति के लिए 39 ग्राम पंचायतों में प्रधान का पद आरक्षित करने का प्रस्ताव है। लेकिन प्रस्तावित 39 में से 18 ग्राम पंचायतों में किसी भी व्यक्ति के पास अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र ही नहीं है। ऐसे मे कहना लाजमी होगा कि प्रमाण पत्र न होने के कारण  इन ग्राम पंचायतों मे चुनाव लडने के लिए उम्मीदवार खोजे नही मिलेगे। कहना न होगा कि पिछली बार भी 12 ग्राम पंचायतों में एसटी श्रेणी का उम्मीदवार नही होने के चलते ग्राम प्रधान का पद रिक्त रह गया था। नतीजतन पांच वर्षों तक एडीओ पंचायत प्रशासक बनकर प्रधान की भूमिका मे रहे। यही कारण है कि इस बार प्रशासन ने पहले ही इसकी रिपोर्ट भेजकर शासन से दिशा निर्देश मांगा है।  काबिलेगोर है कि जिले में इस बार कुल 1003 ग्राम पंचायतें हैं। वर्ष-2011के जनगणना की जिस रिपोर्ट के आधार पर पंचायत चुनाव हो रहा है, उसने आरक्षण को लेकर एक बड़ी समस्या ...

जी हाँ! यहां लगती है कच्ची शराब की मण्डी

Image
🔴 पुलिससियां संरक्षण व विभाग के मिलीभगत से खुलेआम बिक रही है मौत 🔴 राजस्व का प्रति माह लगता है लाखों का रूपये का चूना 🔴 कच्ची शराब की मिनी डिस्टलरी है दो जनपद के तीन थानों के बीच बसा हेतिमपुर   🔴 संजय चाणक्य कुशीनगर। सूर्य की पहली किरण के साथ ही मौत के सौदारगर अपनी दूकान सजाकर बैठ जाते है और शुरू होती मौत खिरीदने का सिलसिला। यहां आने वाला हर व्यक्ति अपनी औकात के हिसाब से पैसा देकर मौत खरीदता है और बदमस्त होकर एक किनारे बैठ जाता है। इशारे-इशारे में चिखना का आदेश देता है फिर गटगटाकर यूरिया से बना जहर रूपी कच्ची दारू से भरा प्याला अपने गले से नीचे उतार लेता है। फिर क्या सूर्य अस्त और मौत के खरीददार दारू पीकर मस्त हो जाते है। चैकिए मत! यह किसी उपन्यास की कहानी नही है, बल्कि कुशीनगर व देवरिया जनपद के तीन थाना क्षेत्र के बीच छोटी गण्डक नदी के तट पर बसा हेतिमपुर का हाल-ए-बयां है। जहां मौत बिकता है तीस रूपये बोतल। यहां कच्ची शराब किसी झुग्गी-झाोपड़ी या फिर गुमटी में नही बेची जाती है बल्कि कच्ची शराब की यहां अबैध मण्डी लगती है। अगर यकीन नही आ रहा है तो कभी चले आइए हेतिमपुर। यहां ...

प्रतिभाओं ने जनपद का बढाया मान

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। लोक सेवा आयोग की वर्ष-2019 की परीक्षा मे जनपद के प्रतिभाओं ने सूबे मे कुशीनगर का मान  बढ़ाया है। इनमें जौरा बाजार की निधि यादव और सलेमगढ़ के ऋषिराज राय का चयन डिप्टी जेलर के पद पर हुआ है। वही धर्मपुर बुजुर्ग के अभिजीत नायब तहसीलदार व दुर्गवलिया के रोहित सिंह विधि अधिकारी (लोक निर्माण विभाग) चुने गए हैं। इनकी इस कामयाबी पर सगे-संबंधियों सहित जनपदवासियों ने खुशी जताई है।  🔴 निधि और ऋषिराज बने डिप्टी जेलर जनपद के जौरा बाजार निवासी बृजराज यादव प्रयागराज में विद्युत निगम में एक्सईएन हैं। उनकी पुत्री पीसीएस-2019 की परीक्षा उत्तीर्ण कर डिप्टी जेलर बनी हैं। निधि की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा राजकीय स्कूल सोनभद्र के ओवरा में हुई है। उन्होंने बीएससी और एमएससी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की है। इसके पहले निधि विद्या मंदिर बालिका इण्टर कालेज कानपुर मे प्रवक्ता पद पर तैनात थी। इनकी सफलता पर सुमंत, नंदकिशोर, रामाकांत सहित अन्य लोगों ने प्रसन्न्ता जताई है।  इसी तरह तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के सलेमगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से वर्ष-2019 में...

गन्ना लदी ट्रैक्टर - ट्राँली ने कांस्टेबल को रौदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज  कुशीनगर । पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया-बांसी मार्ग पर गंभीरिया गांव के सामने गुरुवार की सुबह गन्ना लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार हेड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर  मौके पर पहुंची पुलिस ने बिहार के चालक सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया। हेड कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही। मृतक कांस्टेबल मऊ जिले के रहने वाले थे और जिला मुख्यालय से रात की ड्यूटी कर सुबह वापस बांसी पुलिस चौकी पर जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बांसी पुलिस चौकी पर हेड कांस्टेबल शंभुनाथ राय की तैनाती थी। बुधवार की रात जिला मुख्यालय पर उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। गुरुवार की सुबह वह पुलिस चौकी बांसी के लिए अपनी बाइक से लौट रहे थे। करीब छह बजे खिरकिया-बांसी मार्ग पर गंभीरिया गांव के सामने ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर बिहार की तरफ भाग गया। सूचन...

प्रधान और सचिव पर मुकदमा दर्ज होने के बाद अब तक नही हुई गिरफ्तारी

Image
🔴 शौचालय का 52 लाख 62 हजार रुपये की गबन की पुष्टि के बाद एडीओ पंचायत ने प्रधान व सेक्रेटरी पर दर्ज कराया था मुकदमा 🔴 प्रधान व सेक्रेटरी पर संज्ञेय अपराध की धाराओं मे दर्ज है मुकदमा 🔴संजय चाणक्य  कुशीनगर। जनपद के दुदही विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल नौगावां के प्रधान और सेक्रेटरी द्वारा शौचालय के मद मे 52 लाख 62 हजार रुपये गबन किए जाने की पुष्टि के बाद दर्ज मुकदमे मे अब तक किसी की गिरफ्तारी न होना पुलिसिया कार्यप्रणाली पर  सवाल खडा कर रहा है। सवाल यह उठता है कि विभागीय जांच मे दोषी पाये जाने के बाद एडीओ पंचायत के तहरीर पर दर्ज कराये गये मुकदमा मे तमाम गंभीर धाराओं के बावजूद पुलिस ने ग्राम प्रधान और सचिव को अब तक गिरफ्तार क्यो नही किया? कही ऐसा तो नही पुलिस सरकारी धन डकारने वालो से मोटी रकम वसूल कर विवेचना के नाम पर मामले को लीपापोती करने मे जुटी है। अगर ऐसा है तो निसंदेह योगी सरकार की पुलिस भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।  काबिलेगोर है भारत सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट मे शुमार स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार गावों मे घर-घर शौचालय बनवाने के नेक - नीयत से  पानी क...

आम आदमी का बजट

Image
🔴 डा0 सुधाकर कुमार मिश्र  लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में बजट का मौलिक उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का कल्याण करना है। बजट का व्यापक विश्लेषण करने से यह पता चल रहा है कि बजट "सबका साथ ,सबका विकास एवं सबका विश्वास "की भावना को पूरा कर रहा है एवं लोकतांत्रिक आस्थाओं एवं लोकतांत्रिक मूल्यों में वृद्धि कर रहा है ।ऐसा बजट इस महामारी में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी सोच एवं करिश्माई  नेतृत्व के द्वारा ही संभव है। बेशक! वर्ष 2021-22 का यह बजट  भारत के संकल्प की सिद्धि एवं आत्मनिर्भर भारत के  सपनों को पूरा करने वाला है। विगत 9 महीनों तक लॉकडाउन के कारण आर्थिक गतिविधियों को चालू करने वाला, आर्थिक गतिविधियों के लिए उत्पन्न चुनौतियों एवं समस्याओं का समाधान करने वाला बजट है ।इस बजट के द्वारा" आत्मनिर्भर भारत के सपनों" को पूरा करने का प्रयास किया है ।यह बजट आपदा को शुभ अवसर में बदलने वाला ,ग्रामीण जनसंख्या का कार्यशील जनसंख्या में, एक   सक्षम  एवं पराक्रमी उन्नत एवं विश्व गुरु के रूप में बदलने वाला बजट है।इसने सभी वर्गों के प्रत...

तीन साल बाद सरकारी अभिलेख मे जिंदा हुए पति-पत्नी

Image
🔴 एसडीएम के कड़े रुख के बाद एडीओ पंचायत ने पुराने अभिलेख में दर्ज कराया नाम 🔴 नए अभिलेखों में आज भी मृत घोषित है रामप्रवेश व उनकी पत्नी सरोज देवी 🔴 संजय चाणक्य --------------------------- कुशीनगर।           " मैं ज़िंदा हूँ ये मुश्तहर कीजिए।           मेरे  क़ातिलों को ख़बर कीजिए।।" यह पंक्तियाँ रामप्रवेश और उनकी पत्नी को सरकारी अभिलेखों मे मृत्यु घोषित करने वालो पर सटीक बैठती है। इसे सरकारी तंत्र की संवेदनहीनता कहिए या फिर मोटी रकम के लालच मे भ्रष्टाचार मे संलिप्तता। कि एक जीवित व्यक्ति को ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा सरकारी अभिलेख मे मृत्यु घोषित कर पूरे सिस्टम को कटघरे मे खडा कर दिया गया है। मामला कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज विकास खण्ड क्षेत्र का है, जहां एक सेक्रेटरी ने चंद पैसो की लालच मे ऐसे कुकृत्य को अंजाम दिया है जिसकी सजा सतहत्तर वर्षीय बुजुर्ग भुगत रहे है। वह तीन वर्षों से आला अधिकारियों के चौखट पर माथा टेक कर अपने जीवित होने का प्रमाण देते हुए कहते है " साहब हम जिंदा है। " ऐसे सवाल यह उठता है सरकार द्वारा सीनियर सिट...

जिला पंचायत की कुर्सी पाचवी बार हुई आरक्षित

Image
🔴 सामान्य वर्ग के दिग्गजो के सपना बना मुंगेरलाल के हसीन सपने 🔴 संजय चाणक्य   कुशीनगर । जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी अपने ढाई दशको के  संक्षिप्त कार्यकाल में लगातार पांचवीं बार आरक्षित होने के वजह से इस बार भी सामान्य वर्ग के लोगो को निराशा हाथ लगी है। आरक्षण के वर्तमान नियम को देखते हुए इस बार अनारक्षित होने का सपना संजोए बैठे तमाम  दिग्गजों सपना मुगेरी लाल के हसीन सपना बनकर रह गया है। कहना न होगा कि दो बार यह सीट अनारक्षित महिला व एक बार पिछड़ी जाति पुरुष के लिए भी आरक्षित रह चुकी है। पिछली बार यह सीट अनुसूचित जाति के पुरुष के लिए आरक्षित थी और इस बार पिछड़ी जाति की महिला के लिए आरक्षित हो गई है। खास बात यह है कि बिना आरक्षण के भी इस महत्वपूर्ण पद पर पिछड़ी जाति की महिला को मौका मिला चुका है। काबिलेगोर है कि वर्ष-1994 में देवरिया से अलग होकर कुशीनगर जिले का सृजन हुआ था। उसके बाद पहली दफा यहा के बाशिंदों को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनने का मौका वर्ष-1995 मे मिला। इस पंचायत चुनाव में अध्यक्ष का पद पिछड़ी जाति के पुरुष के लिए आरक्षित थी, जिस पर पहले जाकिर हुसैन और बा...

कार्यवाही के बजाए युवती की आबरू की कीमत लगाने में जुटी कुबेरस्थान पुलिस

Image
🔴 पीडिता ने पुलिस अधीक्षक के दरबार मे लगायी न्याय की गुहार   🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज  कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गाँव की निवासी युवती को शादी का झांसा देकर गाँव के युवक द्वारा लगातार 2 वर्ष तक यौन शोषण किये जाने के मामले मे पुलिस कार्रवाई करने के बजाय पीडिता की आबरू की कीमत लगाकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास कर रही है। ऐसा पीडित युवती का आरोप है। इसके पीछे तर्क यह है कि युवती के चिल्ला चिल्ला के कहने के बावजूद पुलिस आरोपी युवक पर कार्यवाई करने से बचती हुई नजर आ रही है। ऐसे मे कहना मुनासिब होगा कि योगी सरकार जहां महिला के सशक्तीकरण और उनके सम्मान के लिए कटिबद्ध है वही जनपद के कुबेरस्थान पुलिस सरकार की छबि बिगाड़ने मे कोई कसर नही छोडना चाहती है। आखिरकार सरकार के प्रति यहां की पुलिस की मंशा क्या है?  जानकारी के मुताबिक कुबेरस्थान थानाक्षेत्र का एक युवक उसी गांव की एक युवती को शादी का झांसा देकर विगत दो वर्षों से यौन शोषण करता रहा। युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने बीते वर्ष मार्च में गांव के बगल में ...

फर्जी किसान बनकर धान बेचने वाले सचिव पर मुकदमा दर्ज

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर। फर्जी किसान बनकर मृत्यु किसान के नाम पर लाखो रुपये का धान बेचने वाले सहकारी समिति के सचिव संतोष पाण्डेय के खिलाफ आखिरकार फोर टोवंटी सहित गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज हो ही गया। यह कार्रवाई मृतक किसान के पुत्र की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा करायी गयी जांच मे दोषी पाये जाने के बाद की गयी है। हालांकि  इस तरह के मुकदमे पूर्व मे इस सचिव  पर दर्ज हो चुकी है।  काबिलेगोर है कि बीते दिनो मृतक किसान स्वर्गीय सुभाष पाण्डेय के पुत्र सच्चिदानंद को गोपालगढ़ सहकारी समिति के निलंबित सचिव सन्तोष पाण्डेय के कारस्तानी कारनामे की जानकारी हुई तो उन्होंने जिलाधिकारी एसराज लिंगम को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी।  🔴 क्या है मामला जिलाधिकारी एस राज लिंगम को दिए गए  पत्र मे जनपद के कसया तहसील क्षेत्र के परासखांड गाँव के निवासी सचितानन्द पाण्डेय  ने बताया है कि मेरे पिताजी के नाम अपने ग्राम सभा मे खाता संख्या 00483 के गाटा संख्या/खसरा संख्या 392 में कुल 1.9190 हेक्टेयर जमीन है जिस ...

आटो चालक की बेटी ने रचा इतिहास, बनी मिस इंडिया रनर-अप

Image
🔴 संजय चाणक्य कुशीनगर।  जिन्दगी मे अगर लक्ष्य बडा हो तो संघर्ष भी बडा करना पडता है। शायद यही सोचकर मान्या  अपनी गरीबी, लाचारी और बेबसी को ठोकर पर रखकर अपने बुलंद हौसले के दम पर कडी मेहनत के बदौलत फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता मे रनर-अप होने का गौरव हासिल कर यह साबित कर दिया कि " मंजिल उन्ही को मिलती है जिनके सपने मे जान होती है पंख से कुछ नही होता, हौसले से उडान होती है।" मान्या जिसे कल तक कोई नही जानता था, जिसकी अकाल्पनिक प्रतिभा का किसी ने अनुमान तक नही लगाया था, जिसकी पहचान घर के आंगन की चहारदीवारी तक थी आज उसकी अद्भूत प्रतिभा को जनपद व प्रदेश ही नही वरन पुरा देश सैल्यूट कर रहा है। जनपद के हाटा नगर पालिका क्षेत्र के गांधीनगर मुहल्ले के निवासी ओमप्रकाश सिंह एक मामूली आटो रिक्शा चालक है। अपने परिवार के जीविकोपार्जन दिन-रात हाडतोड मेहनत करते है। ओमप्रकाश सपने मे भी कभी नही सोचे थे कि उनकी हाडतोड मेहनत बेटी मान्या के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उनका नाम राष्ट्रीय फलक पर पहुंच देगा। यकीनन यह सब कुछ संभव हुआ है पिता ओमप्रकाश द्वारा अपनी बेटी को दी गयी बेहतर तालीम और बेटी मान्या की क...