लौह पुरुष सरदार पटेल की जयन्ती पर लिया गया राष्ट्रीय एकता व अखण्डता का संकल्प
🔴 डीएम बोले- सरदार पटेल का पूरा जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज कुशीनगर। आधुनिक भारत के निर्माता कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाई गई। जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया और अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ दिलायी। कलेक्ट्रेट सभागार मे जिलाधिकारी श्री चौधरी ने कहा कि हम सभी देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करे। डीएम ने लौह पुरुष सरदार पटेल की दूरदर्शिता एवं देश के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद दिलाते हुए कहा कि सरदार जी का पूरा जीवन दर्शन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है जो सदैव अनुकरणीय रहेगा। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अवसर पर देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत के लिए अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, वरिष्ठ कोषाधिकारी रईस अहमद,, ए0ओ0 ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ,...