फर्जी मार्कशीट पर शिक्षक की नियुक्ति का मामला : विभाग बना धृतराष्ट्र
🔴 जनपद स्तरीय अधिकारियों के कार्रवाई न करने के कारण शिकायतकर्ता ने आईजीआरएस पर कई शिकायत 🔴 युगान्धर न्यूज व्यूरो कुशीनगर। कभी मान्यता तो कभी विद्यालय के नाम पर जमीन को लेकर हमेशा चर्चा मे रहने वाला नगर का हनुमान विद्यालय एक बार फिर चर्चा मे है। इस बार चर्चा की वजह है विद्यालय मे फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षक बने अमित राव की नियुक्ति का मामला है। चर्चा-ए-सरेआम है कि मामला जगजाहिर होने के बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षक को बचाने की गरज से लगभग तीन माह से जांच प्रक्रिया को लटकाए हुए है। ऐसी चर्चा है कि आरोपी शिक्षक,विभागीय जुगलबंदी के दम पर न सिर्फ फर्जी प्रमाण पत्रो पर नौकरी कर रहे है बल्कि सरेआम ताल ठोक रहे है कि ऐसी बहुत शिकायतें होती है, इससे कुछ नही होने वाला है। काविलेतारीफ है कि हनुमान लघु पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे शिक्षक अमित राव के फर्जी प्रमाण पत्रो की जानकारी जब सोशल एक्टिविस्ट सुनील दत्त शुक्ल को हुई तो उन्होंने जिला बेसिक अधिकारी से लगायत जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगायी थी। किन्तु अफसोस आरोपी शिक्षक शिक्षक अमित र...