कोरोना प्रोटोकाल का हुआ उल्लघंन, निकला जुलूस, पुलिस ने लिया एक्शन
▶️ 8 गिरफ्तार, 12 नामजद, 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न धाराओं मे दर्ज हुआ मुकदमा 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। कोरोना महामारी को ध्यान मे रखते हुए सूबे मे धार्मिक आयोजनों पर रोक और लगाये गये निषेधाज्ञा के बावजूद शनिवार को जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र मे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो द्वारा जुलूस निकालकर किये गये प्रर्दशन का फोटो वायरल होने के बाद हरकत मे आयी कुशीनगर पुलिस ने बारह नामजद व पांच दर्जन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आठ लोगो को हिरासत मे ले लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने लापरवाही के आरोप मे एसआई और सिपाही को निलंबित कर दिया है। जनपद के सेवरही थाना अंतर्गत ग्राम पिपरा मुस्तकील अगरवा मे शनिवार को बडी संख्या मे अल्पसंख्यक समुदाय के लोग हाथ मे लाठी-डंडा लेकर सड़क पर निकल गये। बताया जाता है कि लाक डाउन और धारा 144 के साथ साथ प्रशासन के चेतावनी को चुनौती देते हुए यह लोग पूरे गांव का भ्रमण करते हुए गांव के जूनियर हाई स्कूल के परिसर मे इकट्ठा हुए और अखाड़े के माध्यम से अपने करतब दिखाने मे मशगूल हो गये। इस दौरान किसी ...