नवलेखा कार्यशाला संपन्न...... वेब की दुनिया की दी जानकारी
🔴 संजय चाणक्य गोरखपुर । नवलेखा गूगल के तत्वावधान मे बुधवार को " सरोवर पोर्टिको एडी माल" मे समाचार पत्रों के संपादकों का आयोजित एक दिवसीय वर्कशाप संपन्न हुआ। इस दौरान आनलाइन समाचार के महत्व को बताते हुए कलमकार को "आफलाइन से आनलाइन" तक की विशेष जानकारी दी गयी। कार्यशाला में गूगल नवलेखा की गिरिजा ने कहा कि बदलते परिवेश मे आज ऑनलाइन यूजर तेजी से बढ़ रहे है लोग ऑफलाइन से अधिक ऑनलाइन को प्राथमिकता दे रहे है। हिंदी समाचार पत्र जो की अभी ऑफलाइन है उन्हें नवलेखा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रहा है। ट्रेनर गिरिजा ने गूगल नवलेखा की बारीकियों और कार्य करने के सिस्टम व खुद को नवलेखा से जुडने का विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला मे पहले नवलेखा के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए ट्रेनर गिरजा ने कहा कि नवलेखा एक ऐसा प्रोजेक्ट हे जिसके अन्तर्गत प्रिंट मीडिया के संपादक आफ लाइन के साथ- साथ आनलाइन अपने समाचार पत्रों का प्रचार-प्रसार बडी ही आसानी से कर सकते है। उन्होने लघु समाचारपत्रो के लिये नवलेखा को एक बेहतर प्लेटफार्म बताते हुए कहा की ...