Posts

Showing posts from September, 2019

262 सामुदायिक रेडियो मे रेडियो प्रज्ञा बना नम्बर 1

Image
युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क नई दिल्ली / कुशीनगर। दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन मे कुशीनगर के रेड़ियो प्रज्ञा को " मास्टरमाइंड आफ द वीक " कार्यक्रम के बेहतरीन प्रस्तुतीकरण के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। इस सम्मान समारोह मे देशभर के 262 सामुदायिक रेडियो के संचालक तथा कार्यकर्ताओं के सहभागी मौजूदगी मे "रेड़ियो प्रज्ञा" ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर "रेड़ियो कार्यक्रम" के क्षेत्र मे कुशीनगर का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर हाल मे देशभर के कुल 262 सामुदायिक रेड़ियो के संचालक व कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।इस दौरान कार्यक्रम मे पधारे बतौर मुख्य अतिथि  केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कुशीनगर के "रेडियो प्रज्ञा"  द्वारा   प्रस्तुत कार्यक्रम "मास्टरमाइंड ऑफ द वीक" के लिए प्रथम पुरस्कार की घोषणा करते रेडियो प्रज्ञा के प्रबंध निदेशक परशुराम श्रीवास्तव को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, जबकि महिलाओं के लिए प्रस्तु...

भागवत कथा के छठे दिन.....श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह के प्रसंग पर पांडाल में श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल

Image
कुशीनगर। नगर के श्रीचित्रगुप्तधाम मे चल रही श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन सोमवार को श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह का आयोजन हुआ जिसे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।  कथावाचक महर्षि श्रीअजयदास महराज ने रास पंच अध्याय का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि महारास में पांच अध्याय है। उनमें गाये जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण है। जो भी ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है वह भवसागर को पार हो जाता है। उन्हें वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है। भागवत कथा के छठे दिन भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण, कालयवन का वध, उधव गोपी संवाद, ऊधव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाना, द्वारका की स्थापना एवं रुकमणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया गया। भारी संख्या में भक्तगण दर्शन हेतु शामिल हुए। कथा के दौरान श्रीदासजी ने कहा कि जीव परमात्मा का अंश है इसलिए जीव के अन्दर आपार शाक्त होती है। यदि कोई कमी रहती है तो वह  मात्र संकल्प की होती है। उन्होने कहा कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया और महारास लीला द्वारा ही...

राधाष्टमी के अवसर पर.......श्रीचित्रगुप्त धाम मे शुरु हुआ भागवत कथा

युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क ---------------------------------------- कुशीनगर । नगर के श्रीचित्रगुप्त धाम स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में बुधवार को राधाष्टमी के अवसर पर भागवत कथा की रसधार बहने लगी। सा...

प्रान्तीय अध्यक्ष के रवैया से नराज, व्यापारियो ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Image
युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर । उ०प्र०  उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के अड़ियल रवैया एवं संगठनात्मक असहयोग से क्षुब्ध होकर व्यापार मण्डल पडरौना के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। व्यापारियो ने अपने गुस्से का इजहार कर कहा कि जिस संगठन मे व्यापरियो की उपेक्षा व शोषण हो उस संगठन से खुद को अलग कर लेना ही बेहतर है। नगर के एक होटल मे पडरौना व्यापार मण्डल के संरक्षण दीपनरायण अग्रवाल की अध्यक्षता मे आयोजित की गई बैठक मे व्यापार मण्डल के सभी पदाधिकारीयो व सदस्यों ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल से सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय लिया। सर्वसम्मत से लिए गए इस फैसले के बाद संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा देकर ईमेल के जरिये संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल को इसकी जानकारी दी। और सदस्यता समाप्त करने की अपील की। इस्तीफा देने वालों मे व्यापार मण्डल पडरौना के जगदम्बा रूगंटा,प्रदीप चहाडिया, संजय मारोदिया, प्रदीप जायसवाल, अजय गुप्ता , जगेन्द्र जायसवाल, राजेश अग्रवाल, संजी...

मामला मिड डे मील ....... नमक रोटी खिलाने का वीडियो शूट करने वाले पत्रकार समेत 3 के खिलाफ FIR दर्ज

Image
युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क मिर्जापुर! बीते दिनो मिर्जापुर के एक प्राइमरी स्कूल में बच्चों को मिड.डे मील में नमक के साथ रोटी खाते का वीडियो शूट करने वाले पत्रकार समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। डीएम के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी की तरफ से सिऊर गांव निवासी पत्रकार पवन जायसवाल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार पाल और एक अन्य के खिलाफ आइपीसी की धारा 186ए 193ए120 बी एवं 420 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। इन पर काम में बाधा डालने न्यायिक कार्य में मिथ्या साक्ष्य देने आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी करने का आरोप है। दरअसल मिर्ज़ापुर के स्कूल के वीडियो में बच्चों को स्कूल में नमक के साथ रोटियां खाते हुए वीडियो सामने आया था। इस मामले के सामने आने के बाद जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने इसकी जांच करवाई। इसमें यह सच पाया गया। इसके बाद इस मामले में दो शिक्षकों को निलंबित कर बीएसए को नोटिस जारी किया गया था। राज्य सरकार की तरफ से की पुलिस को दी गई शिकायत में इस पूरे मामले को राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए रची गई साजिश का हिस्सा बताया गया है। इसमें यह भी कहा है कि गाम प्रधान के प्रति...

गरीब भारत रिच इण्डिया

Image
संजय चाणक्य "वक्त लिख रहा कहानी इक नए मजमून की !                                          जिसकी सुर्खियों को जरूरत है हमारे खून की !!" अगर हम आपसे कहे कि आजाद हिन्दुस्तान के दो नाम है पहला गरीब भारत और दुसरा रिच इण्डिया तो शायद आप मुझे सिरफिरा कहेगें। या फिर अवसादग्रस्त । हो सकता है आप अपनी जगह पर सही हो। क्याोंकि आप वही देख रहे है जिसें सत्तर वर्षो से हमारे देश के भाग्य विधाता दिखा रहे है। लेकिन यकीन माननिए! अगर आप सही है तो हम भी कहीं गलत नही है। फर्क बस इतना है कि आप आजाद भारत की वह तस्वीर देख रहे है जो किसी कलाकार द्वारा बड़ी ही खुबसुरती से बनाया गया है और हम वह तस्वीर देख रहे है। जिस पर किसी कलाकार का ब्रश नही पहुचा है हम तस्वीर देख रह उस मासूम बच्चे की जिसके पास तन ढापने के लिए कपड़ा नही है, हम उस बेवस माॅं को देख रहे है जो अपने कलेजे के टुकड़े की पेट की आग बुझाने के लिए पडोसियों के घरों में बर्तन-चैका करती है। हम उस कुनबा को देख रहे है जहां न चुल्हा है न वर्तन, न घर है न...

दक्खिन का दर्द

Image
 संजय चाणक्य                                                  तेरा मिजाज तो अनपढ़ के हाथों का खत है!                                         नजर तो आता है मतलब कहां निकलता है!!’ ’  मेरी नानी बचपन में कहती थी कि दक्खिन की ओर मुह करके खाना मत खाओं,दक्खिन की ओर पांव करके मत सोओं। गांव में बड़े-बुजुर्ग कहते थे कि गांव के दक्खिन टोला में मत जाना। हमेशा सोचता था आखिर इस दक्खिन में है क्या! बचपन से इस दक्खिन की रहस्य को ढूढ़ता रहा। जब बड़ा हुआ पढ़ा-लिखा, समाजिक कार्यो में रूचि बढ़ी, पत्रकारिता के क्षेत्र मे आया, लोगों से मिलना-जुलना शुरू हुआ और बुद्विजीवी के सम्पर्क में आया तो पता चला कि हर गांव के दक्खिन में दलित बस्ती है। हर घर के दक्खिन में औरत है, दुनिया के दक्खिन में एशिया,अफ्रीका और लातीनी अमेरिका है। एशिया का दक्षिणी भाग दुनिया का सबसे ज्य...

मेजर तुम्हे सलाम

Image
संजय चाणक्य                                                       ‘‘ यादे अब यादे हो चली है !                                                 जमाना तुम्हे भुलता जा रहा है!!’’  जब चैदह के उम्र में लोग अक्सर बचकाना हरकत करते है।  उस समय घ्यानचंद ने अपने आत्म विश्वास का लोहा मनवाया था। वाक्या वर्ष 1919 का है जब ध्यानचंद्र चैदह के दहलीज पर पहुंचे थे। वह अपने पिता के साथ आर्मी में हो रहे हाकी मैच देखने गए थे। उस समय एक टीम दो गोल से पीछे थी। चैदह साल के इस युवक ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने पिता से कहा-अगर मुझे मौका मिल जाए तो मै पिछड़ रही टीम को जीता सकता हू। पिता ने अपने बेटे की बात को तो अनसुना कर दिया किन्तु वही पास में बैठे एक आर्मी के अधिकारी को ध्यानचंद की अद्भूत आत्मविश्वास ने इस कदर प्रभावित कर दिया कि उस अधि...

भारतीय सियासत के ध्रुव तारा थे जेटली

Image
संजय चाणक्य बेशक! राजनौतिक गलियारों मे अपने तर्क से विरोधियो के जुबान पर ताला जड़ने वाले व हर विषम परिस्थितियों मे भाजपा की ओर से एक मजबूत ढाल बनकर चुनौतियों का सामना करने वाले कुशल राजनीति़ज्ञ अरुण जेटली हमारे बीच नही है लेकिन भारतीय राजनीति के इतिहास का पन्ना जब-जब पन्ना पलटा जायेगा तब-तब स्वर्गीय जेटली की कृतियाँ हिन्दवासियो के मानस पटल पर तैरती हुई नजर आयेगी। वो भारतीय सियासत के वह ध्रुव तारा थे जिन्हें भाजपा ही नही बल्कि विरोधी भी नही भुला सकते। चाहे वह कांग्रेस के युवराज राहुल गाधी हो जिनके राफेल और नोटबंदी के मुद्दे को जेटली ने अपने तर्क शक्ति से ध्वस्त कर दिया या प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी हो , जिनको 2014 में प्रधानमंत्री पद को लेकर दावेदारी का मार्ग प्रशस्त करने में न सिर्फ खुलकर समर्थन किया बल्कि मोदी के धूर विरोधी व आडवाणी के समर्थकों को मोदी के पाले मे खडा कर पार्टी की अन्दरूनी कलह पर विराम लगा दिया या फिर वर्ष 2002  के दंगों और फर्जी मुठभेड़ के आरोप मे पूरी तरह घिरे अमित शाह हो, जिन्हें बेदाग बाहर निकालने में अरुण जेटली ने अपनी राजनीतिक कुशाग्रता का प्र...