Posts

Showing posts from March, 2021

आपदा राहत घोटाला : डीएम ने तीन कर्मचारियों को किया बर्खास्त

Image
🔴 जांच मे दोषी पाये गये  लिपिक अशोक कुमार पाठक, विजयनाथ उपाध्याय और राजेश कुमार को धोनी पडी नौकरी से हाथ 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। आपदा राहत के 2 करोड़ 20 लाख रुपये घोटाला करने के आरोप मे जिलाधिकारी एसराज लिंगम ने कलेक्ट्रेट के तीन लिपिको का सेवा समाप्त करते हुए बर्खास्त कर दिया है। यह धनराशि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनपद के किसानों को आपदा राहत का लाभ पहुंचाने के लिए आवंटित किया गया था। इसके पूर्व उद्यान विभाग के एक बाबू के खिलाफ पहले ही बर्खास्तगी की कार्रवाई हो चुकी है। प्रकरण वित्तीय वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 का है। गौरतलब है कि जांच टीम द्वारा जिलाधिकारी एसराज लिंगम को सौंपे गए रिपोर्ट मे कलक्ट्रेट के तत्कालीन बिल लिपिक अशोक कुमार पाठक को पद पर रहते हुए आपदा की 2.20 करोड़ घोटाला में दोषी पाया गया है। इसके अलावा तत्कालीन आपदा लिपिक विजयनाथ उपाध्याय पर आरोप है कि उनके आलमारी में  किसानों के आपदा राहत का 124 बैंकर्स चेक मिला था। उनके पटल पर तैनात रहते लापरवाही के कारण यह घोटाला हुआ है। वहीं कलक्ट्रेट में इनसे पहले तैनात रहे तत्कालीन आपदा लिपिक राज...

चित्रांश समाज ने मनाया होली मिलन समारोह

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। नगर के चित्रगुप्त धाम स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में रविवार को कायस्थ समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। होली मिलन समारोह में चित्रांश समाज ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं व बधाई दी गई। इस दौरान मंत्री के पीठाधीश्वर महर्षि श्री अजयदास महाराज ने कहा कि कायस्थ समाज हमेशा राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा और आगे भी रहेगा। कायस्थों को अपनी आवाज उठाने के लिए राजनीति में आगे आना होगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को चित्रांश समाज के लोग श्री चित्रगुप्त मंदिर पहुंचे, जहा सर्वप्रथम चित्रांश समाज के लोगो ने भगवान श्री चित्रगुप्त और देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद समाज के लोगो ने एक-दुसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं और बधाई दिया। वक्ताओं ने कहा कि कायस्थ आपसी मतभेद व अहंकार त्याग कर समाज के उत्थान के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज ने इस देश को कई महत्वपूर्ण नेतृत्व और मार्गदर्शक दिये हैं । उनके पदचिन्हों पर चलकर समाज का विकास किया जा सकता है। इस अवसर अतुल श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्त...

सम्राट अशोक के कालखंड मे भारत कही जाती थी सोने चिड़िया - जगदीश

Image
🔴 धूमधाम से मनाया गया चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2325 वीं जयंती 🔴 नगर पालिका अध्यक्ष ने दिवंगत चंद्रभान कुशवाहा के नाम सडक का किया शिलान्यास 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर ।अखंड भारत के संस्थापक तथा एशिया महादीप के सबसे बड़े भूभाग पर मानवता मुलक समरस समाज की स्थापना करने वाले सम्राट अशोक के कालखंड में ही भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। आज यह सोने की चिड़िया नहीं रह गया है। सम्राट अशोक महान मौर्य वंश के वह कुलदीपक थे जिन्होंने अपने कृत्यों से कुल, वंश व समुदाय को ही नहीं वरन् देश व दुनिया को सत्य व अहिंसा का पाठ पढ़ाया।  यह बातें गाजीपुर के पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा ने सम्राट अशोक की 2325वीं जयंती पर शाक्य सैनी मार्य महासभा द्वारा पडरौना नगर के जूनियर हाई के प्रांगण मे आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने अशोक महान के बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा अखण्ड भारत का निर्माण तभी संभव है जब हम एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति चिंतन व विचार करे। राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एनपी कुशवाहा ने कहा कि मौर्य राजवंश के चक्रवर्ती सम्राट...

ऐतिहासिक होगा सम्राट अशोक की जयंती - कुशवाहा

Image
  🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज कुशीनगर। चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 25 मार्च को मनायी जाने वाली 2325 वी जयंती ऐतिहासिक होगा। राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा द्वारा इसकी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। समारोह को वृहद और अविस्मरणीय बनाने के लिए समाज के हर वर्ग के लोगो का आह्वान किया जा रहा है क्यो सम्राट अशोक किसी जाति-धर्म और मजहब के हिस्सेदारी नही थे।  यह विचार राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एनपी कुशवाहा ने व्यक्त की। श्री कुशवाहा संगठन के तत्वावधान मे अशोक जंयती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा का चित्रण करते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया जायेगा। उसके बाद  राष्ट्र वंदना करते हुए संविधान की शपथ दोहराई जाएगी जो भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र छात्राओं के द्वारा संपन्न कराया जाएगा। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन अतिथियों का परिचय एवं स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है |उन्होंने बताया कि पडरौना में इस कार्यक्रम की शुरुआत 21 वर्ष पूर्व स्वर्गीय चंद्र...

शिक्षक समाज व बच्चों के लिए घातक हैं सरकार- ध्रुव् त्रिपाठी

Image
🔴 शिक्षाविद् पण्डित अनिरुद्ध शुक्ल की 80 वी जयंती पर आयोजित समारोह 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क   कुशीनगर।शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राज करने वाली सरकारें शिक्षक समाज और बच्चों के लिए घातक हो गयी हैं। सरकारे जिस शिक्षा को सर्वोत्तम बनाने का दावा कर रही है वहा शिक्षा की स्थिति यह है  कि कई विद्यालयों में लिपिक कार्यवाहक प्रधानाचार्य का कार्यभार संचालित कर रहे हैं। इतना ही नही कई जगह पर  चपरासी प्रधानाचार्य बनने की दौड़ में अहामिल हैं। एमएलसी श्री त्रिपाठी ने नेहरू इंटर कालेज मंशाछापर में आयोजित शिक्षाविद् पण्डित अनिरुद्ध शुक्ल के 80वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि माध्यमिक विद्यालय सर्वाधिक दुर्दशा का दंश झेल रहे हैं, जिन  विद्यालयों मे शिक्षको का तीस पद है वहाँ सिर्फ दो शिक्षको के भरोसे विद्यालय संचालित हो रहे हैं। श्री त्रिपाठी ने स्वर्गीय अनिरुद्ध शुक्ल को माध्यमिक शिक्षा का अग्रदूत बताया और कहा कि वह आजीवन शिक्षक और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष कर...

जिला सूचना अधिकारी ने किया कार्यभार ग्रहण

Image
🔴 जिले मे पहली बार जिला सूचना अधिकारी की हुई नियुक्ति  🔴 कृष्ण कुमार 2018 बैच के हैं पीसीएस 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज कुशीनगर। ढाई दशक बाद जनपद मे पहली बार जिला सूचना अधिकारी के पद पर कृष्ण कुमार की नियुक्ति हुई है। पडोसी राज्य बिहार के बेगूसराय जनपद के मूल निवासी कृष्ण कुमार शनिवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए प्रशासन व मीडिया के बीच आपसी सामंजस्य को बनाए रखना उनकी पहली  प्राथमिकताओं मे शामिल है।  काबिलेगोर गौर है कि आजादी के बाद कुशीनगर, देवरिया जिले का हिस्सा रहा। 13 मई 1994 को कुशीनगर उत्तर प्रदेश के एक नए जिले के रूप में अस्तित्व में आया। जनपद सृजन के बाद से  तमाम विभागो की स्थापना के साथ-साथ उन विभागो के विभागाध्यक्षो की नियुक्तियां हुईं किन्तु सूचना विभाग मे जिला सूचना अधिकारी का पद अब तक रिक्त रहा। चूकि जिला प्रशासन और मीडिया के बीच सामंजस्य स्थापित करने व सेतू निर्माण मे सूचना विभाग की अहम भूमिका होती है। लिहाजा विभागीय कार्यो को संपादित करने व शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जिला प्रशासन  द्वारा मीडिया ...

मुख्यमंत्री कार्यालय का फोन नही उठाए जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान

Image
🔴 सीएम के टेस्ट मे डीएम और एसपी हुए फेल 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर । सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बावजूद फोन उठाने के मामले मे जिले के आला अफसर बेपरवाह बने हुए है। नतीजतन अधिकारी अपने सीयूजी नम्बर पर आने वाले काल को रिसीब नही कर रहे है। आम जनमानस की बात कौन कहे बीते दिनों मुख्यमंत्री कार्यालय से आए फोन को भी यहा के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने उठाने की जहमत नही की। परिणाम स्वरूप शासन ने फोन न उठाने पर डीएम और एसपी से स्पष्टीकरण मांगा है। काबिलेगोर है कि सूबे के वजीरेआला योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिकांश जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों द्वारा सीयूजी सेलफोन रिसीब न करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए बीते वर्ष तल्ख लहजे मे निर्देश दिया था कि प्रदेश के सभी जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को अपने सरकारी मोबाइल (सीयूजी) नम्बर पर आने वाली हर काॅल को खुद रिसीब करनी होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी डीएम, एसपी को यह भी निर्देश दिया था कि जन समस्याओं को पूरी गंभीरता से ले, ताकि उनके कार्यालय से कोई भी फरियादी निराश होकर न लौटे। सीएम ने जिलाधिकारी व पुलिस ...

युवती की तलाश मे सीबीआई ने की कुशीनगर मे छापेमारी

Image
🔴 कुशीनगर मे जुडा सेना भर्ती घोटाले के तार 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। लखनऊ सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम ने सोमवार की रात साढे दस बजे जनपद के पडरौना नगर के जगदीशपुरम कालोनी में छापेमारी की।  सेना मे भर्ती के नाम पर धन उगाही करने वाली ज्योति सिंह नामक युवती की तलाश मे सीबीआई टीम यहां आई थी। ऐसी चर्चा है कि आरोपित युवती दिल्ली में रहकर आईएएस की तैयारी कर रही कर रही थी। बताया जाता है कि ज्योति ने सेना मे नौकरी दिलाने के नाम पर तमाम लोगो से मोटी रकम की वसूली की है।  जानकारी के मुताबिक सीबीआई निरीक्षक ए त्रिपाठी के नेतृत्व मे सोमवार की रात तकरीबन दस बजे सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम कुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली पहुची और लोकल पुलिस को साथ लेकर नगर के जगदीशपुरम कालोनी स्थित रमेश सिंह के घर पहुंची। यहा  सर्च वारंट दिखाने के बाद टीम सीधे घर के अंदर दाखिल हुई और एक-एक कमरों की सघन तलाशी ली। टीम द्वारा करीब 20 मिनट की छानबीन के दौरान युवती ज्योति घर मे नहीं मिली। इस दौरान युवती के परिवार के लोग बार-बार टीम से जानकारी मांगते रहे पर टीम के सदस्य कुछ बोलने से तब तक प...

फिर चर्चा मे आया अल्पसंख्यक विभाग का वरिष्ठ लिपिक, लगा 50 हजार रुपये घूस लेने का आरोप

Image
🔴 अल्पसंख्यक कल्याण के बाबू के खिलाफ आयोग के सदस्य ने सीएम को पत्र भेजकर की शिकायत 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर । एंटी करप्शन के हाथो बीते दिनो रंगेहाथ घूस लेते पकडे गए जिला अल्पसंख्यक अधिकारी के जेल जाने के बावजूद यहा के विभागीय कर्मचारियों का घूस लेने का रिवाज अभी खत्म नही हुआ। विभाग मे भ्रष्टाचार को बढावा देने वाले वरिष्ठ लिपिक ईश मुहम्मद द्वारा एक विज्ञान शिक्षक से पचास हजार रुपए घूस लेने का सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है। पीड़ित अध्यापक ने जिलाधिकारी से लगायत अल्पसंख्यक विभाग के आला अफसरों के अलावा कुशीनगर विधायक को पत्र देकर इस मनबढ लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इधर ईश मुहम्मद के खिलाफ भ्रष्टाचार की लगातार मिल रही शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने मुख्यमंत्री व निदेशक  अल्पसंख्यक कल्याण के साथ--साथ अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर लिपिक के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की है। काबिलेगोर है कि जिला अल्पसंख्यक कार्यालय मे कार्यरत वरिष्ठ लिपिक ईश मुहम्मद को मुंहमांगा नजराना मिले तो इनके लिए कोई भी कार्य नामुमक...

भाजपा बनाएगी बंगाल मे सरकार - केशव मार्या

Image
🔴 डिप्टी सीएम ने कुशीनगर मे किया दो अरब 76 करोड़ 10 लाख रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार का बनना तय हो गया है। ममता बनर्जी पूरी तरह हताश व निराश होकर नाटक पर उतर आई हैं उनके हाथों से सत्ता निकल चुकी है। बंगाल की जनता लंबे समय तक ममता के कुशासन को भूल नही पायेगी। उप मुख्यमंत्री शनिवार को कुशीनगर जिले में थे। वह जनपद के खड्डा विधानसभा क्षेत्र  के रामपुर गोहना में शनि धाम मंदिर  का शिलान्यास मदरहवा घाट पर बनने वाले पुल का भूमि पूजन सहित तमाम परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास करने आए थे। इस दौरान वह कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कुशीनगर को बौद्ध का महातीर्थ बताया। बौद्ध सर्किट के अन्य पर्यटक स्थलों के विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थली का सौंदर्यीकरण कर इसे विश्व स्तरीय पर्यटक स्थली बनाने के लिए सरकार जो भी संभव होगा कार्य ...

कोख से क्रब तक कहा सुरक्षित है बेटियाँ

Image
🔴 संजय चाणक्य अभी कुछ दिन पहले की बात है एक वीडियो वायरल हुआ था। शायद आपके मन-मस्तिष्क से वह वीडियो ओझल हो गया हो। और हो भी क्यो नही हम हिन्दवासियो को भूलने कि जो सबसे अच्छी आदत है। खैर... वह वायरल वीडियो एक बार फिर हम आपके मस्तिष्क पटल पर लाना चाहते है। वायल वीडियो मे एक बेटी सडक पर रो-रोकर न्याय की गुहार लगा रही थी। हुआ यह है कि उसके पिता ने अपनी उस बेटी के साथ हुई छेडखानी का विरोध करते हुए पुलिस से उस गुण्डे की शिकायत की थी जिसके बाद उन गुण्डो ने खेत मे काम कर रहे उस पिता को दिन-दहाड़े गोलियों से भून कर मौत की दिन सुला दिया। घटना उ0प्र0 के हाथरस जिले का है। इस घटना ने उ0प्र0 के कानून-व्यवस्था को मुंह चिढ़ाते हुए लखनऊ के प्रशासनिक भवनो मे बैठे जिम्मेदारो को हिलाकर रख दिया।  शायद यही वजह है कि उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन गुण्डो के खिलाफ एनएसए लगाने का निर्देश दिए। हालांकि प्रदेश मे अगर विधानसभा चुनाव होता तो निश्चित ही यह वीडियो राजनैतिक मुद्दा बन चुका होता और चुनावी कुरुक्षेत्र मे न जाने कितने दिव्यास्त्र विरोधी दल के तरकस छोडे जा चुके होते। दुख इस बात का नही है कि य...

शिवालयों मे गूंजा " हर हर महादेव"

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर । महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को जिले के सभी शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। ब्रह्म मुहुर्त से ही श्रद्धालु शिवमंदिरों में कतार बद्घ होकर जलाभिषेक करने में जुट गए। भक्तों ने  बेलपत्र, भांग, धतूूरा, दूध, अक्षत आदि चढ़ाकर देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्घि की कामना की। पावन पर्व के इस वेला पर महिलाएं जहा दिन भर उपवास रख घर-परिवार की उन्नति के लिए प्रार्थना कीं। वहीं शिवालय परिसर में लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुरक्षा को देखते हुए प्रमुख मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे के साथ ही पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी।  जनपद के कुबेरस्थान स्थित द्वितीय काशी के नाम से ख्याति प्राप्त प्राचीन शिव मंदिर में ब्रह्म बेला से ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर मठाधीश्वर व उनके सहयोगी पुजारियों ने करीब एक बजे से महाशिव आरती एवं पूजन कर मंदिर की कपाट आम लोगों के लिए खोल दिया। मंदिर में पहुंचे लोग हाथों में धतूरा, अक्षत, गुड़, चंदन, मधु, दूध, गंगाजल आद...

20 दिन कैसे बनेगा दस हजार से अधिक आवास, बना चुनौती

Image
🔴   संजय चाणक्य   कुशीनगर। वित्तीय वर्ष2020-21 खत्म होने के कगार पर है या यू कहे  मौजूदा वित्तीय वर्ष खत्म होने में महज 20 दिन रह गया है। इसके बावजूद सरकार की महात्वाकांक्षी योजनाओं मे शुमार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरुरतमंद शहरी परिवारो को खुद का घर नसीब नही हो पायी है। विभागीय उदासीनता और लापरवाही के कारण जिले के तीन नगर पालिका और चार नगर पंचायतों मे जहा 12409 आवास अभी अपूर्ण है वही 10761 आवासो की अभी तक बुनियाद भी नही रखी गयी है जबकि इसे पूर्ण करने के लिए 31 मार्च तक ही समय शेष बचा है। ऐसे मे दस हजार से अधिक आवासो का निर्माण करना  विभाग के लिए चुनौती बनाना स्वभाविक है। काबिलेगोर है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ऐसे व्यक्ति जिनकी सालाना आय तीन लाख रुपये से कम हो, वो शहरी क्षेत्र के निवासी हों और जिनके पास पक्का मकान न हो, वह व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के पात्र माने जाते हैं। चयनित किए गए ऐसे लाभार्थियों के लिए जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की तरफ चयनित किए गए ऐसे लाभार्थियों को दो कमरे का पक्का मकान, रसोई घर व स्नानघर तथा शौचालय बनवाया जा रह...

आयुष्मान भारत को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए आज से आयुष्मान पखवाड़ा शुरू

Image
🔴 10 मार्च से 24 मार्च तक चलेगा आयुष्मान पखवाड़ा, गांव-गांव मे लगाकर निशुल्क बनेगा गोल्डन कार्ड 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज कुशीनगर । जिलाधिकारी  एसराज लिंगम ने कहा कि प्रधानमंत्री की महात्वाकांक्षी परियोजना आयुष्मान भारत को 15 दिनों तक जनपद के सभी पंचायतों में जमीनी स्तर पर उतारने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत 10 मार्च बुधवार से हो रही है। जिलाधिकारी श्री लिंगम गोल्डन कार्ड से वंचित लाभार्थियों के लिए पंचायत स्तर पर निशुल्क चलाये जा रहे विशेष अभियान की सफलता के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने भारत सरकार की जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना को जन सरोकार तक जोड़ने की अपील करते हुए कहा कि सरकार 10 मार्च से 24 मार्च तक आयुष्मान पखवाड़ा चला रही है। उन्होंने कहा कि अब तक जिन लाभुकों को गोल्डन कार्ड उपलब्ध नहीं हो सका है, उन्हें आयुष्मान पखवाड़ा के जरिए हर घर तक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गांव-गांव मे कैम्प लगाकर निशुल्क कार्ड उपलब्ध करायी जायेगी। डीएम ने बताया कि इसके पूर्व गोल्डन कार्ड बनवाने क...

महिलाए खुद को कमजोर और निरीह न समझें - प्रो0 सुषमा

Image
🔴 बुद्ध पीजी कालेज मे आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी 🔴 हमारी संस्कृति अर्धनारीश्वर में विश्वास करते हुए सहअस्तित्व की संकल्पना करने वाली रही 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर सुषमा पांडेय ने कहा कि हमारी संस्कृति अर्धनारीश्वर में विश्वास करते हुए सहअस्तित्व की संकल्पना करने वाली रही। उन्होंने कहा कि आधी आबादी के तौर पर महिलाएं हमारे समाज का एक मजबूत आधार है। दुनिया को खुबसूरत बनाने मे उनका सर्वाधिक योगदान है। इनके बिना दुनिया की कल्पना  करना असंभव है।  प्रोफेसर पाण्डेय सोमवार को कुशीनगर स्थित बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मनोविज्ञान परिषद और इग्नू अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान अन्तर्राष्ट्रीय  महिला दिवस के अवसर पर महिला स्वास्थ्य और सुरक्षा विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रही थी। उन्होंने महिलाओं के प्रति हिंसा के मनोवैज्ञानिक कारकों पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं में अर्जित निस्सहायता उनके प्रति हिंसा को बढ़ावा देती है। महिलाएँ खुद को अशक्त...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष : नारी जगत है, जननी है नारी के बिना सृष्टि की कल्पना अधूरी है

Image
🔴 संजय चाणक्य "यस्य पूज्जंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता:।" अर्थात जहां नारी की पूजा होती है वहा देवताओं निवास करते है। किन्तु अफसोस चंद्रमा पर घर बनाने का सपना देखने वाले इक्सवी सदी के युगदृष्टाओ के हाथो नारी कही अपमानित हो रही है तो कही दहेज की वेदी पर चढ रही है। नारी को भोग की वस्तु समझने वाले नासमझ यह नही जानते कि नारी संवेदना है भावना है, एहसास है। नारी जगत है, जननी है, नारी के बिना सृष्टि की कल्पना अधूरी है। ऐसे मे नारी के सम्मान और उसके अस्तित्व को कम आकना अवसादग्रस्त मानकसिकता का घोतक कहना गलत नही होगा। कहना न होगा कि महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान मे जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाते है इन कार्यक्रमों मे नारी को माँ दुर्गा व माता लक्ष्मी का दर्जा देकर लंबे-चौड़े भाषणबाजी कर खूब ताली और वाहवाही बटोरी जाती है। उसके बाद फिर... वही यातना, प्रताड़ना और अत्याचार के दौर मे नारी अपने जीवन की गाडी आगे बढाने लगती है। लेकिन अब इस धारणा को बदलने की जरूरत है क्योंकि महिलाए किसी से कम नही है। महिलाओं की सेना मे भागीदारी और बेटियों को लडाकू विमान उडाते देखकर यह गर्व के साथ कहा जा...

न्याय के लिए दर-दर भटक रही बास्केटबाल खिलाड़ी

Image
🔴 महिला बास्केटबॉल की खिलाड़ी के साथ गांव के  युवक की बदसुलूकी, शिकायत करने पर जान से मारने की दी है धमकी 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार जहा महिलाओं के सम्मान और उनकी सुरक्षा का दावा करते नही थक रहे है  वही सूबे की कुशीनगर जनपद की पुलिस सरकार के दावे को खोखला साबित करने मे कोई कसर नही छोड रही है। अगर यकीन नही हो रहा तो तरयासुजान पुलिस की उपेक्षा के कारण न्याय के लिए दर-बदर भटक रही राज्यस्तरीय खिलाडी की व्यथा सुन लिजिए। यकीनन जुलेखा की आत्म व्यथा सुनकर पुलिसिया कार्यप्रणाली पर उंगली उठाने के लिए आप भी विवश हो जायेगा।  गौरतलब है कि तरयासुजान थाना क्षेत्र के तमकुहीराज ब्लॉक रोड की रहने वाली जुलेखा अंसारी  प्रदेश की बास्केटबॉल टीम की खिलाडी है वह उ0प्र0 की ओर से राष्ट्रीय फलक पर भी अपने खेल की प्रर्दशन कर चुकी है। इन दिनो खेले के मैदान मे जौहर दिखाने के बजाय जुलेखा तरयासुजान पुलिस  की उपेक्षा और कारगुजारी से तंग आकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं। बास्केटबाल खिलाड़ी व एनसीसी कैडर जुलेखा अपने च...

कुशीनगर के आयुष ने जनपद का बढाया मान

Image
🔴 भातखंडे संगीत संस्थान अभिमत विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दशम दीक्षांत समारोह मे आयुष ने राज्यपाल द्वारा प्राप्त किया कांस्य पदक व तबला विषय में मास्टर ऑफ परफार्मिंग आर्ट की डिग्री 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर ।राजधानी के भातखंडे संगीत संस्थान अभिमत विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दशम दीक्षांत समारोह मे कुशीनगर के लाल आयुष ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा कांस्य पदक व तबला विषय में मास्टर ऑफ परफार्मिंग आर्ट की डिग्री प्राप्त कर जनपद के मान बढ़ाया है।  काबिलेगोर है कि जनपद के तमकुहीराज विकास खण्ड क्षेत्र के  पाण्डेय मुन्नी पट्टी गांव निवासी ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव के बड़े पुत्र आयुष श्रीवास्तव का बचपन से ही तबला वादन की ओर रुझान था। यही वजह है कि जब आयुष अपने उम्र के 12 वे पायदान पर पहुचे तो तबला वादन के क्षेत्र में उनकी परिपक्वता देख हर कोई आश्चर्य भरी निगाहों से देखता था। आयुष वादन की तबला की प्रारम्भिक शिक्षा संगीत शिक्षक प्रेम प्रकाश यति द्वारा प्राप्त कर वर्ष 2014 में लखनऊ स्थित भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय में अपना दाखिला कराया, जहां तबला की व...

विश्व रिकार्ड बनाने निकले अजय पाल का बुद्ध नगरी मे किया गया जोरदार स्वागत

Image
🔴 रोटरी क्लब कुशीनगर ने किया स्वागत 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज कुशीनगर। बेटी बचाओ और नारी शक्ति के जनजागरण के लिए मोटर साइकिल से भारत भ्रमण के लिए निकले अजयपाल  शेखावत का गुरुवार को बुद्धनगरी मे रोटरी क्लब द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। श्री शेखावत दिल्ली के लाजपत नगर से 4 फरवरी से शुरु किए इस मोटरसाइकिल यात्रा के दौरान  प्रतिदिन 13 घंटे मे तकरीबन 700 किलोमीटर  का सफर कर रहे हैं।  विश्व रिकार्ड बनाने निकले राजस्थान के चूरू निवासी अजयपाल शेखावत रोटरी क्लब और लायन्स क्लब की मदद से  बेटी बचाओ और नारी शक्ति के बारे में लोगों को जागरूक करने के अलावा देश के सभी 29 राज्यों में गैंगरेप के खिलाफ सख्त कानून बनाने के लिए मुहिम चलाने की अपील कर रहे हैं। वे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल एवं बिहार होते हुए बृहस्पतिवार को तड़के सुबह उत्तर प्रदेश में महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर पह...

पचायत चुनाव: आरक्षण ने बिगाड़ा खेल, भाजपा कार्यकर्ता नेतृत्व से हुए खफा

Image
🔴 नाराज भाजपाइयों ने कहा सांसद, विधायक पर निकाली भडास, बोले - कार्यकर्ता उठाए झंडा वो काटे मलाई 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज कुशीनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण सूची जारी होने के बाद सत्ताधारी दल के लोगो मे असंतोष की भावना पनप उठी है। पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारियां कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का दर्द आखिरकार सूची जारी होने के बाद गुरूवार को पार्टी कार्यालय पर छलक उठा। पंचायत चुनाव को लेकर जिला मुख्यालय रविंद्रनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने जारी आरक्षण सूची को लेकर सवालों की झड़ी लगा दी और जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र निरूत्तर होकर बैठे रहे। काबिलेगोर है कि बुधवार की देर शाम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण की सूची जैसे ही सार्वजनिक हुई, सत्ताधारी दल भाजपा के कार्यकर्ता मायूस हो उठे। इससे चिंतित नेताओं का कहना है कि जो सीटें जिताऊ थीं, वह आरक्षित हो गई हैं। अब प्रत्याशी की तलाश नए सिरे से करनी पड़ेगी।आरक्षित सीट पर जीतने वाले प्रत्याशी मिलेंगे या नहीं, इस पर कुछ कह पाना संभव नहीं है। वही गुरूवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि जारी हुई आ...