कुशीनगर कोरोना का कहर जारी..... 52 मिले संक्रमित, आकडा पहुचा 700 के करीब
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। जनपद मे कोरोना वायरस का कहर जारी है। शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से 52 लोगों रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 696 पहुंच गई है जबकि मरने वालों की संख्या दस है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनपी गुप्त ने बताया कि मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से शुक्रवार को कुल 685 लोगो रिपोर्ट प्राप्त हुई है इनमे 633 निगेटिव और 52 लोगों की रिपोर्ट पाज़िटिव आयी है। इनमे 325 एक्टिव केस है जबकि अब तक 361 कोरोना से संक्रमित मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके है। वही इस बीमारी के चपेट मे आने से दस लोगो की मृत्यु हो चुकी है। सीएमओ डा0 गुप्त ने कहा कि संक्रमित लोगो के इलाज के लिए लक्ष्मीपुर मे बनाये गए कोविड लेवल वन अस्पताल मे भर्ती कराया गया है साथ ही उनके संपर्क मे आने वाले लोगो को चिन्हित कर सूची बनाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि पाजिटिव पाये गए लोगो के घर को हाँटस्पाट मान कर आने-जाने वाले रास्ते कै सील कर दिया गया है। 🔴 कहा मिले पाजिटिव स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित मरीजो मे सर्व...