Posts

Showing posts from June, 2020

कार्यकर्ता उत्पीड़न को लेकर गरजे सपाई

Image
🔵 राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौपा 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क   कुशीनगर। विधानसभा के समक्ष युवा संगठन के आंदोलन पर किए गये लाठी चार्ज, कार्यकर्ता उत्पीड़न, महंगाई, भ्रष्टाचार समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर रविवार को सपाईयों ने डीएम कार्यालय पहुंच खूब गर्जना की। साथ ही राज्यपाल को संबोधित अपनी मांगों का छह सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार पडरौना को सौंपा। योगी सरकार के खिलाफ बोलते हुए सपा जिलाध्यक्ष मो. इलियास अंसारी ने कहा कि अपने तीन साल के कार्यकाल में यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों के साथ बर्बरता के साथ व्यवहार किया जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण है बीते दिनों विधानसभा भवन के समक्ष शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे युवा संगठनों के नेताओं पर किया गया लाठी चार्ज, पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह पर समेत 50 लोगों पर झूठे मुकदमे, वही पेट्रोलियम पदार्थ, खाद्य आदि पर बेतहाशा मूल्य वृद्धि से जनता त्रस्त है। सपा ने मन बना लिया है कि वह योगी सरकार की नीतियों का जमकर विरोध करेगी। तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में सपाईयों ने कहा क...

कुशीनगर कोरोना : एक सिपाही समेत 6 और मिले संक्रमित, संख्या हुई 114

Image
🔵 सम्बंधित गांवों को किया गया सील, पुलिसकर्मी के सम्पर्क में आये लोगों की तैयार की जा रही सूची 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। जिले में कोविड 19 का संक्रमण अपने शबाब पर है। दिन-प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। गुरूवार की देर शाम जिले के विभिन्न क्षेत्रों से एक सिपाही समेंत 6 लोग कोरोना पाॅजिटिव मिले है। इसे लेकर जिले में संक्रमितों की संख्या 114 हो गई है वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 48 तथा तीन की मौत भी हुई है।         शुक्रवार को मुख्या चिकित्साधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया है कि मेडिकल कालेज गोरखपुर से जिन लोगों की पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है उसमें पडरौना क्षेत्र के बहोर छपरा, सिसवा मनिराज निवासी 23 वर्षीय युवक व पडरौना क्षेत्र के ही खिरकिया निवासी 44 वर्षीय महिला शामिल है। इसी प्रकार सेवरही ब्लाक क्षेत्र के तमकुहीरोड निवासी 34 वर्षीय युवक, कुबेरस्थान थाने में तैनात 30 वर्षीय सिपाही, कसया ब्लाक क्षेत्र के रामपुर निवासी 46 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति व रामकोला क्षेत्र के परोरहा निवासी 22 वर्षीय युवक ...

गुड्डी किन्नर ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार.... हमलावरों पर पुलिस नही कर रही कार्रवाई

Image
🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। एक पखवाड़े पूर्व जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र मे बधाई मांग रही किन्नरो पर जानलेवा हमला करने वाले दुसरे गुट के किन्नरो के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं किये जाने को लेकर क्षेत्र के किन्नर समाज मे आक्रोश व्याप्त है। किन्नरो की गुरु गुड्डी किन्नर ने रामकोला व पडरौना कोतवाली पुलिस पर हमलावरो से घूस लेकर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। और यह भी चेतावनी दी है कि न्याय नही मिलने पर पुरा किन्नर समाज पुलिस प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होगा। मुख्यमंत्री को भेजे गये अपने शिकायत पत्र मे किन्नर गुरु गुड्डी ने रामकोला थानाध्यक्ष और पडरौना कोतवाल पर हमलावर किन्नरो से घूस लेकर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे गुरु किन्नर सीमा मिश्रा द्वारा अपना उत्तराधिकारी घोषित कर कुशीनगर जनपद का सम्पूर्ण क्षेत्र से बधाई लेने का अधिकार मुझे वरासत किया है। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बलुचहा गांव निवासी गुड्डी किन्नर का कहना है कि 13 मई को वह अपने चेलो के  साथ रामकोला थाना ...

कुशीनगर कोरोना : सिपाही सहित मिले 9 पाजिटिव, आकंडा 105

Image
🔴 नगर समेत पडरौना ब्लाक में चार, दुदही में तीन, कसया में एक, सेवरही में मिला एक 🔴 घोषित हाटस्पाटों में बढ़ती संख्या से प्रशासन के उड़े होश, कंटेनमेंट एरिया में बढ़ायी सख्ती 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क   कुशीनगर। लगातार बढ रहे कोरोना मरीजों की संख्या देख जनपदवासियों मे जहां दहशत का माहौल कायम है वही लोगो की सुरक्षा को लेकर जिला  जिला प्रशासन की चिंता बढती जा रही है। मजे कि बात यह है कि बुधवार को मिले अधिकांश मरीज हाटस्पाट क्षेत्रों से जुड़े हुए है। इनमें से एक सिपाही पुलिस लाइन का तो दूसरा नगर के सेंट्रल बैंक कंटेनमेंट एरिया का है। इसके कारण प्रशासन को होश उड़ गए है। यही कारण है कि इन हाटस्पाटों में जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिले मे कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या सैकडा की आकडा पार कर 105  हो गयी है। इनमें से एक्टिव केस 46 हैं जबकि तीन की मौत हो चुकी है।  🔴 जिलाधिकारी ने की पुष्टि बुधवार की सुबह आई रिपोर्ट में नौ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसकी पुष्टि डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने की प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित क...

अज्ञात बदमाशों ने व्यवसायी को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

Image
🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के दनियाड़ी गांव के  बदमाशों ने खाद दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए बिहार की ओर भाग निकले। बदमाशों की संख्या तीन बताई जा रही है। एसपी वीके मिश्र और एएसपी एपी सिंह ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। उन्‍होंने प्रभारी निरीक्षक को बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इस दौरान घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण व पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई। ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। खबर लिखे जाने तक शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिस अफसर ग्रामीणों को समझाने में लगे हुए थे। तरयासुजान थाने के ही गांव मठिया श्रीराम निवासी 60 वर्षीय महेश्वर पांडेय की सिसवा बाजार में खाद व डीजल की दुकान है। शाम चार बजे दुकान बंद कर वह अपनी बाइक से तमकुहीराज गए थे। शाम लगभग साढ़े छह बजे वापस घर जा रहे थे। वह दनियाड़ी गांव के समीप पहुंचे थे तभी ओवरटेक कर बाइक सवार बदमाश उनके सामने आ गए। 🔵 बदमाशों ने सिर में मारी गोली जैसे ही उन्‍होंने गाड़ी रोकी, बदमाश...

कुशीनगर कोरोना LIVE- डाक्टर समेत मिले 9 पाजिटिव, संख्या पहुंचा 96

Image
🔵 नगर का दूसरा हाटस्पाट बना अंबेडकरनगर वार्ड, नागरिक सहमे 🔵कसया में चार, दुदही में दो, पडरौना में एक, फाजिलनगर में एक व सेवरही में मिला एक मरीज    🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। जनपद  में कोरोना मरीजों की संख्या सैकड़ा पार करने को बेताब है। क्योंकि मंगलवार को आयी रिपोर्ट में एक महिला डाक्टर समेत नौ अन्य लोग पाजिटिव पाये गये है। इसमें सबसे ज्यादा कसया ब्लाक में चार, दुदही में दो, पडरौना में एक, सेवरही में एक व फाजिलनगर में एक मरीज पाए गये है। इस तरह अब मरीजों की कुल संख्या 96 पहुंच गयी है। जिसमे एक्टिव मरीज 37 है तथा तीन की अभी तक मौत हो चुकी है।  🔴सीएमओ बोले- सीएमओ डॉ एनपी गुप्ता बताया कि पडरौना नगर के अंबेडकरनगर वार्ड निवासी एक महिला डाक्टर है, जिसने पूर्व में नगर के गांधी वार्ड में पाजिटिव पाये गये युवक का सैंपल लिया था और संपर्क में आयी थी। हालांकि उक्त महिला को होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गये थे। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने देवरिया जिले के देसही देवरिया में अपनी ड्यूटी की। जिसे कत्तई बर्दास्त नही किया जायेगा। इसके अलावा दुदही ...

फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे शिक्षक बर्खास्त

Image
🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  लखनऊ । फर्रुखाबाद जिले में प्राथमिक विद्यालय कटरा रहमत खां में तैनात उर्दू शिक्षक पवन कुमार की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट समकक्ष उर्दू की डिग्रियां एसटीएफ जांच में फर्जी पायी गयी । बीएसए लालजी यादव ने शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी है। बीईओ को शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और वर्ष 2016 से अभी तक जो वेतन लिया है, उसकी रिकवरी का आदेश दिया है।  🔴 वर्ष 2016 मे हुई थी नियुक्ति  लखनऊ के हसनगंज क्षेत्र के मोहल्ला मुकारिम नगर निवासी पवन कुमार गुप्ता पुत्र संतोष कुमार ने हाईस्कूल समकक्ष अदीब वर्ष 1993 व इंटरमीडिएट समकक्ष अदीब ए माहिर की डिग्री के साथ अन्य डिग्रियां वर्ष 2016 में काउंसलिंग के दौरान लगाईं थीं। 18 जून 2016 नियुक्ति पत्र जारी हुआ। इस आधार पर 5 जुलाई 2019 को प्राथमिक विद्यालय कटरा रहमत खां कायमगंज में उर्दू शिक्षक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। अभिलेख भी सत्यापित होकर आ गए और शिक्षक को वेतन मिलने लगा। शिक्षक के अभिलेख फर्जी होने की शिकायत शासन को भेजी गई। इसकी जांच एसटीएफ लखनऊ के एएसपी को दी गई। उन्होंने जामिया उर्दू अलीगढ़ मे...

हाटस्पाट बना खिरिया, जिले मे कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 87

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क   कुशीनगर। जिले में रविवार को देर शाम एक और कोरोना मरीज मिला। इस तरह अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 86 हो गयी है। इसमें 29 ठीक हो चुके है जबकि तीन की मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि 18 जून को मुंबई से ट्रेन से गोरखपुर लौटा था। अगले दिन जिला अस्पताल पहुंच कर जांच करायी। 20 जून को भोर में हालत बिगड़ने पर उसका सैंपल जांच के लिए गोरखपुर भेजा गया था। उसे भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट आने के बाद सोमवार को जंगल खिरकिया गांव को सील कर दिया गया। गांव के लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गयी है। सीएमओ डॉ. नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि मुंबई से जंगल खिरकिया निवासी  46 वर्षीय व्यक्ति अपने भाई व बेटे के साथ ट्रेन से 18 जून को गोरखपुर पहुंचा। प्राइवेट गाड़ी रिजर्व कर गोरखपुर से गांव पहुंचा। उसी दिन जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग हुई। अगले दिन 19 जून को उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो वह फिर जिला अस्पताल पहुंचा। सैंपल देने के बाद घर लौटा। 20 जून को भोर में रिपोर्ट आने से पहले ही उसकी हालत खराब होने लगी तो स्वास्थ्य विभाग न...

कुशीनगर मे कोरोना का कहर जारी........ मिले 10 कोरोना पाजिटिव संख्या हुई 86

Image
🔴 सीओ कसया का गनर निकला कोरोना संक्रमित, सीओ नितेश प्रताप हुए होम क्वारंटीन 🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। जनपद के अलग-अलग में शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में जिले के 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें पुलिस लाइन में रहने वाले सीओ कसया का गनर भी शामिल है। पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। संक्रमितों को एलवन अटैच्ड अस्पताल लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया है। इन मजीजों को लेकर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 86 हो गई है। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता के अनुसार शनिवार की रिपोर्ट में विजयपुर दक्षिण पट्टी में विदेश से लौटा 51 वर्षीय व्यक्ति, हाटा क्षेत्र के नरकटिया बाजार में एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से लौटे दो भाई, कसया क्षेत्र के भलुही मदारी पट्टी का एक युवक, फाजिलनगर क्षेत्र के महुअवा कारखाना में कोलकाता से आई युवती, हाटा क्षेत्र के डुमरी गांव के दो युवक, शाहपुर में विदेश से आया युवक, सिरसिया खोइया का एक बुजुर्ग और पुलिस लाइन का एक सिपाही शामिल है। यह सिपाही कसया सीओ का गनर है। 🔴 सीओ कसया हुए होम क्वारंटीन म...

दो दिनो मे मिले दस कोरोना पाजिटिव, संख्या पहुंचा 76

Image
🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क    कुशीनगर। जनपद में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कोरोना के सात और गुरुवार को तीन नए मामले सामने आये है। अब संक्रमितों की संख्या 76 हो गई है जबकि इलाज के दौरान 35 मामले ठीक हो चुके है अभी भी 34 मामले सक्रिय है। पाॅजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन सम्बंधित गांव पहुंचकर गांव को सील करने में जुट गया है। जानकारी के अनुसार  जिले में लगातार मिल रहे कोरोना मरीजों से जहां प्रशासनिक अमले में हड़कंम मचा हुआ है वहीं सम्बंधित गांव में दहशत का माहौल कायम है। बुधवार को एक साथ 7 नए पाॅजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन आनन-फानन में सम्बंधित गांवों को हाॅटस्पाट घोषित करते हुए गांव को सील कराने में जुट गया। आने-जाने वाले मार्गो को बांस बल्ली से बैरिकेटिंग कर पुर्णत आवागमन रोक दिया। सम्बंधित गांव में साफ सफाई के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेनिटाइज कराया जा रहा है। मंगलवार की देर रात मेडिकल कालेज से जो पाॅजिटिव रिपोर्ट आई है। उसमें हाटा क्षेत्र के सिकटा गांव निवासी 60 वर्षीय महिला, कसया क्षेत्र के सपहां निवासी 32 वर्षीय युवक, मोती...

कुशीनगर - कोरोना संक्रमित की हुई मौत, प्रशासनिक निगरानी में शव का किया गया अंतिम संस्कार

Image
🔴पत्नी को भेजा गया होम क्वारंटीन, संपर्क में आए लोगों को किया जा रहा है चिंहित 🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क   कुशीनगर। जनपद के कप्तानगंज क्षेत्र के मठिया उर्फ अकटहां गांव निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति की मंगलवार की रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार की सुबह सरकारी मुलाजिमों की देखरेख मृतक के शव को एंबुलेंस से गांव लाया गया। यहां प्रशासनिक निगरानी में शव के अंतिम संस्कार के बाद मृतक संक्रमित के साथ आई युवक की पत्नी को होम क्वारंटीन किया गया है।  गौरतलब है कि मठिया उर्फ अकटहां गांव का एक युवक बीते एक जून को मुंबई से अपने घर आया था। बताया जाता हे कि मुंबई से आने के बाद युवक तीन दिनो तक बुखार रहने पर वह मथौली बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचा जहां चिकित्सकों ने युवक का  प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। 12 जून को यह व्यक्ति पुनः मथौली सीएचसी गया तो स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारो ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया।  🔴 गंभीर हालत देख मेडिकल कालेज भेजा गया जिला अस्पताल में सैंपल लेने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने युवक की गंभीर हाल...

दो दिनो मे मिले 8 कोरोना पाजिटिव कुल संख्या हुई 66

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। सोमवार को तीन और मंगलवार को पांच कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 66 हो गई है जबकि 39 मामले सक्रिय है। प्रशासन सम्बंधित गांव पहुंचकर गांव को सील करने में जुट गया। जिले में लगातार मिल रहे कोरोना मरीजों से जहां हड़कंप मचा हुआ है। वहीं सोमवार को तीन और कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने के बाद जिला प्रशासन आनन-फानन में सम्बंधित गांवों को हाॅटस्पाट घोषित करते हूए गांव को सील कराने में जुट गया। आने-जाने वाले मार्गो को बांस बल्ली से बैरिकेटिंग कर पुर्णत आवागमन रोक दिया। सम्बंधित गांव में साफ सफाई के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेनिटाइज कराया जा रहा है। मेडिकल कालेज से जो पाॅजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें पडरौना नगर के मालवीनगर, कप्तानगंज क्षेत्र के मुलकही बाजार व नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के खजुरिया गांव में कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक कुल 61 मरीज मिल चुके है जिसमे 34 मामले सक्रिय है, 25 इलाज के दौरान ठीक हुए जबकि दो लोगों की मौत हुई है। मुख्य चिकित्याधिकारी ...

46 दिनो 15 कलाकार दुनिया को अलविदा कह गये.....

Image
🔴 बालीवुड न्यूज सर्विस  बालीवुड। अलविदा कहना कभी भी आसान नहीं होता, खासकर तब जब हम किसी को बहुत ज्यादा प्यार करते हों, पसंद करते हों या फिर अपना मानते हो। रविवार को जब सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी की खबर आई, तो हर कोई सन्न रह गया। किसी को भरोसा नहीं हुआ कि महज 34 साल की उम्र में सुशांत जैसा उभरता हुआ कलाकार इतना बड़ा कदम उठा लेगा। लेकिन, कोरोना वायरस की महामारी के बीच पिछले 46 दिनों में टीवी और फिल्मी दुनिया के ऐसे ही 15 कलाकार हमें अलविदा कह गए, जिन्होंने अपने अभिनय के जरिए लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई थी। 🔴 इरफान खान लॉकडाउन के बीच 29 अप्रैल को जब खबर आई कि इरफान खान हमें छोड़कर चले गए हैं, तो हर किसी को लगा कि ये एक अफवाह है। पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित और बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड कलाकारों में गिने जाने वाले इरफान खान को कोलोन इन्फेक्शन के कारण मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 'मकबूल', 'लाइफ इन ए मेट्रो', 'द लंच बॉक्स', 'पीकू', 'हिंदी मीडियम', 'हासिल', 'पान सिंह तोमर'...

ये रहे सुशांत सिंह राजपूत के वो तीन Twits जो वो फांसी लगाने से पहले किये थे

Image
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह ने 14 जून को अपने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था. उनके मौत ने देश में एक अजीब सी हलचल पैदा कर दी है. आज हर कोई उनकी मौत की वजह को जानना चाहता है. 14 जून को सुसाइड करने से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 3 ट्वीट पोस्ट किए थे. जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया था. सुशांत सिंह ने ये तीनों ट्वीट्स 14 जून को सुबह 5.43 मिनट पर पोस्ट किए थे. सुशांत ने अपने पहले ट्वीट में लिखा था कि ‘हम आदमियों से हमारी सेहत, हमारी मानसिक स्थिति, हमारे विचारों के बारे में, हमारी जिंदगी के बारे में नहीं पूछा जाता है, हमें उस तरह से ट्रीट नहीं किया जाता है. मैं इस सब चीजों से काफी गुजर चुका हूं और इस तरह की कोशिश करके मैं अब थक चुका हूं, आप लोगों के साथ ये एक लम्बा सफर रहा. मैं नहीं जानता कि मैं ये क्यों ट्वीट कर रहा हूं’’ सुशांत ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि ‘मैं अपनी जिंदगी की मुश्किलों से काफी लड़ चुका हूं और मैं कुछ ही देर में ये ट्वीटस डिलीट कर दूंगा ताकि आप में कुछ लोग ये जान पाएं कि मैं इस मिडयोकर सक्सेस से तंग आ चुका हूं. मुझे फेम नहीं चाहि...

बुरी खबर -भारत-चीन के सैनिकों में हिंसक झड़प, गलवान घाटी में भारत के एक अफसर-दो जवान शहीद

Image
हिंदुस्तान  और चीन के बीच पिछले काफी वक्त से लद्दाख में जारी विवाद अब और भी गहरा गया है. सोमवार रात को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई है. इस झड़प में भारतीय सेना के अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं. ये घटना तब हुई जब सोमवार रात को गलवान घाटी के पास जब दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद सबकुछ सामान्य होने की स्थिति आगे बढ़ रह थी. भारत और चीन के लद्दाख बॉर्डर पर गलवान घाटी के पास दोनों देशों की सेनाओं में हिंसक झड़प हुई है. इसमें भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं. 

सुशांत की मौत की खबर सुनकर फूट-फूटकर रोईं Ex गर्लफ्रेंड अंकिता, दोस्त ने बताया

Image
पिछले कुछ महीनें से बॉलीवुड बुरे दौर से गुजर रहा है. पिछले कुछ वक्त में कई बेहतरीन कलाकारों ने बॉलीवुड सहित दुनिया को अलविदा कह दिया. आज रविवार का दिन देश और पूरे बॉलीवुड के लिए एक और बुरी खबर लेकर आया. आज एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली. सुशांत (Sushant Singh Rajput) ने आज मुंबई के बांद्रा स्थित मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या की. अचानक उनकी मौत की खबर ने सबको आश्चर्यचकित कर दिया. सुशांत की मौत पर अब उनकी एक्स गर्लफ्रैंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने गहरा दुख व्यक्त किया है सुप्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. हरीश शेट्टी का मानना है कि अत्यंत उतार-चढ़ाव वाली फिल्म इंडस्ट्री में बड़े-बड़े फिल्म घरानों को मेंटल हेल्थ सपोर्ट व्यवस्था रखनी चाहिए और लोगों को इसका उपयोग भी करना चाहिए। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर दैनिक जागरण से बात करते हुए डॉ. शेट्टी ने कहा कि आजकल हर तरह के उद्योग में नए लोगों के प्रवेश के समय इंडक्शन की व्यवस्था होती है। उनके वरिष्ठ उन्हें उस उद्योग के तौर-तरीके समझाते हैं। सीरियल में सुशांत की बहन का किरदार निभाने वाली वैशाली ने कहा  मैं तो...

विद्युत पोल से कनेक्शन लेने से रोक रहा दबंग प्रधान

Image
🔵कसया थाना क्षेत्र के श्यामपुर चकदेईया गांव का मामला 🔵पीड़ित ने डीएम को पत्र सौंप लगाया न्याय की गुहार 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। जिले के कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर चकदेईया निवासी एक पीड़ित व्यक्ति ने गांव के ही दबंग प्रधान के खिलाफ आबादी की जमीन पर लगे विद्युत पोल से बार-बार तार काट देने एवं जान से मार देने की धमकी सम्बन्धित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाया है। जबकि पीड़ित का कनेक्शन वैध तरीके से हुआ है। बतादें कि उक्त गांव निवासी अमजद खान पुत्र अमरुद्दीन ने 10 जून 2020 को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जिक्र किया था कि ग्राम सभा के आबादी की जमीन पर विद्युत पोल विभाग द्वारा लगाया है। उक्त पोल से गांव के तमाम लोग विद्युत सप्लाई लिए है लेकिन मैं जब उक्त पोल से विद्युत सप्लाई के लिए केवल लगवाते है तो गांव के ही दबंग प्रधान छेदी सिंह व उसका भाई रविन्द्र सिंह द्वारा विद्युत तार काट दिया जाता है। ऐसा कई बार  किया गया है। इस संबंध में मैने उपजिलाधिकारी कसया व थाने को सूचना दिया था लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। इतना ही नही दबंग प...

पुलिसिया षडयंत्र के खिलाफ पत्रकार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज करायी शिकायत, सीबीसीआईडी से की जांच की मांग

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क   कुशीनगर। जनपद के पुलिस प्रशासन द्वारा षडयंत्र रचकर पत्रकारों को शिकार बनाये जाने को लेकर मो0 उमर अंसारी ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।       जनपद के पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी उमर अंसारी ने आईजीआरएस पर दर्ज कराये गये अपने शिकायत मे लिखा है कि वह इलेक्ट्रॉनिक चैनल के पत्रकार है। बीते दिनों एक दैनिक अख़बार के जिला संवाददाता अखिलानंद राव  द्वारा जनपद मे चले रहे अबैध शराब व पुलिस भष्टाचार से संबंधित तमाम खबरे प्रकाशित किया गया था। इससे क्षुब्ध होकर कुशीनगर पुलिस ने स्वयं व अपने कुछ लोगो से तहरीर दिलाकर पत्रकार अखिलानंद राव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पत्रकार उमर अंसारी ने यह भी आरोप लगाया है कि 12 मई-2020 को कसया पुलिस ने अखिलानंद राव को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान ही कसया पुलिस ने श्री राव का एण्ड राइड मोबाइल अपने कब्जे मे लिया था। उमर ने आगे लिखा है कि जमानत कराकर लौटे श्री राव ने जब कसया पुलिस से अपना मोबाइल मांगा तो पुलिस ने मोबाइल देने स...

कोरोना का कहर जारी, तीन और कोरोना संक्रमित, कुल संख्या हुई 57

Image
🔴   युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क   कुशीनगर।  बीआरडी मेडिकल कालेज से जारी रिपोर्ट में जिले में तीन और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें अहिरौली बाज़ार थाना क्षेत्र के पिपरा बिचौरपुर में एक और पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बंधुछपरा में दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने इन कोरोना संक्रमितों के मिलने की पुष्टि की है। प्रशासनिक स्तर से इन गांवों को कंटैनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया। इन मरीजों के सैम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से दोनों गांवों के लोग बीमारी के संक्रमण को लेकर दहशतजदा हैं। जब तक परदेशी नहीं आए थे, तब तक यह जनपद ग्रीन जोन में था। यहां कोरोना का कोई केस नहीं था, लेकिन प्रवासी मजदूरों, खासकर मुंबई, दिल्ली से बड़ी तादाद में लोगों के आने के बाद संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। पहला पॉजीटिव केस पांच अप्रैल को 16 वर्षीय एक किशोरी के रूप में मिला था, जो कानपुर से अपने जीजा के साथ ट्रक से ढाढ़ा खुर्द गांव के बेलवनिया टोला में आई थी। उसके बाद तो संक्रमित मामलों की झड़ी लग गई। लगभग 36 दिनों में जिले में 57 केस मिल चुके हैँ। 🔴  एक रात मे मिल...

स्वास्थ्य मंत्री बोले-चिकित्सक अपने जिम्मेदारी का करे निष्ठा पूर्वक निर्वहन

Image
🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज सर्विस  कुशीनगर। सूबे सरकार के चिकित्सा एंव परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि मरीजों का समुचित इलाज की व्यवस्था होनी चाहिए कोई भी मरीज बिना इलाज वापस न जाए, किसी भी मरीज के साथ कि भेद-भाव न किया जये। चिकित्सक अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करे।              प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण मंत्री श्री सिंह सोमवार को कुशीनगर मे थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत  जिला अस्पताल का निरीक्षण के यह बाते कही।   🔵 जिला अस्पताल का किया निरीक्षण मंत्री ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान बाल/जेई/आइसोलेशन वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, मेडिकल वार्ड,आई सर्जरी, सर्जिकल,वार्ड,महिला/पुरुष, डायलासिस सेंटर, सहित सिटी स्कैन केंद्र का मौके पर  निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने संबंधित वार्ड की जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिया।  🔴 58 जनपद मे नही मिला कोई पाजिटिव चिकित्सा एंव स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा का अन्य राज्यों से भारी संख्या मे लोग प्र...

कुशीनगर में फुटा कोरोना बम, एक साथ मिले दस नए संक्रमित, संख्या पहुंचा 54

Image
🔵 सक्रिय मामले 45, सात हो चुके है ठीक, दो की हो चुकी है मौत 🔵 101 का भेजा गया सैम्पल, 336 की आनी है रिपोर्ट  🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नही ले रहा है। पिछले एक सप्ताह से लगातार कोरोना के पाॅजिटिव केसे मिल रहे। शनिवार को एक साथ दस पाॅजिटिव केस मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रशासन ने गांव पहुंचकर गांव को सील कर दिया। जिले में कोरोना से संक्रमित कुल आंकड़े 54 हो गये है जिसमें 45 सक्रिय मामले है। शनिवार को 101 लोगों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया है। कुल 336 जांच रिपोर्ट अभी आनी है। जिले में लगातार मिल रहे कोरोना मरीजों से जहां हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दस पाॅजिटिव केस मिलने के बाद जिला प्रशासन आनन-फानन में सम्बंधित गांवों को हाॅटस्पाट घोषित करते हूए गांव को सील कराने में जुट गया। आने-जाने वाले मार्गो को बांस बल्ली से बैरिकेटिंग कर पुर्णत आवागमन रोक दिया। सम्बंधित गांव में साफ सफाई के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेनिटाइज कराया जा रहा है। शनिवार को मेडिकल कालेज से जो पाॅजिटिव रिपोर्ट आई है उ...

एक्सप्रेस वे हादसा........... इंस्पेक्टर और उनके ससुर की मौत, चार घायल

Image
🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  इटावा। सहारनपुर से बिहार के सीवान जा रहे पुलिस विभाग में तैनात इंस्पेक्टर और उनके ससुर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी है और हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है, मृतक समरजीत सिंह जो कि सहारनपुर में क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे अपने ससुर राजनारायण ,अपने दो बेटों मानवेन्द्र,सर्वेन्द्र साले राजीव सिंह और नाती जीत के साथ अपनी ससुराल बिहार के सीवान जिले में जा रहे थे, थाना सैफई क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चैनल नम्बर 108 पर उनकी व्रेजा गाड़ी यूपी 14 सी जेड 4444 के पलटने से यह हादसा हो गया जिसमे 6 लोग सवार थे,पुलिस ने मृतको के शव को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिये सैफई विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहाँ घायलो की हालत सुरक्षित बताई जा रही है।एसएसपी आकाश तोमर,अपर पुलिस अधीक्षक,एसडीएम सैफई,सीओ सैफई भी मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में पहुँच कर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि दुर्घटना के समय समरजीत का बेटा कार चला रहा था, बताया जा रहा है कि कार का पहिया जाम होने और ए...

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिग्रहित भूमि से मंदिर हटाने का विरोध, जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर माने ग्रामीण

Image
🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क   कुशीनगर। कुशीनगर इंटरनेशलन एयरपोर्ट के निर्माण में आ रही अड़चने कम होने का नाम नही ले रही है। बताया जाता है कि शासन ने एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित भूमि पर पहले से बने प्राथमिक व जूनियर विद्यालय सहित एक शिवमंदिर कै ध्वस्त करने का आदेश दिया गया है।  बुधवार को मंदिर ध्वस्त कराने पहुचे उपजिलाधिकारी को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पडा। परिणाम स्वरूप प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा। बताया जाता है कि  विरोध के बाद प्रशासन बैरंग वापस लौट गया। गौरतलब है कि गुरुवार को  नागरिक व उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी का कुशीनगर आने व एयरपोर्ट का निरीक्षण के प्रोटोकाल भी सामने आया। प्रशासन द्वारा अपनी तैयारियां पूरी कर ली गई। गुरुवार को श्री नंदी के प्रोटोकाल में सांसद विजय दुबे, कुशीनगर विधायक रजनीकान्त मणि त्रिपाठी सहित जिले के आलाधिकारी निर्माणाधीन एयरपोर्ट पर पहुँचे। किसी कारण बस श्री नंदी के न आने की सूचना के बाद जनप्रतिनिधि व अधिकारी विवादित शिवमंदिर स्थल पहुँचे। जहाँ ग्रामीणों से वार्ता की। लगभग एक घण्टे वार्ता के बाद विधायक ...