Posts

Showing posts from March, 2020

देश में कुल मरीजों की संख्या 1047 के पार, 29 की मौत, 98 हुए ठीक

Image
🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज  नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है।  रविवार को कोरोना से जम्मू-कश्मीर, गुजरात और महाराष्ट्र में एक-एक लोगों की मौत हो गई। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल मरीजों की संख्या 1047 हो गई है। इसमें 95 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।वर्तमान में भर्ती मरीजों की संख्या 924 है। वहीं श्रीनगर में सेना का सूबेदार संक्रमित पाया गया है। दिल्ली में रविवार को 23 नए मामले सामने आए है।  🔴 आकडे अब तक के  देश में कुल मरीज       1047 कुल मौतें                           29 मरीज ठीक हुए                   98 वर्तमान में भर्ती मरीज         929 एक दिन में बढ़े                 102     इसके अलावा एक मरीज देश छोड़कर चला गया। 🔴...

प्रधानमंत्री की अपील पर लोगों ने अपने घर की खिड़ियों से बजाया थाली,ताली और शंख

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की थी, जिसका जनता ने दिल खोलकर समर्थन किया. इसके अलावा पीएम मोदी ने जनता से यह भी अपील की थी कि जो लोग कोरोना वायरस जैसी आपदा में काम कर रहे हैं, उनके समर्थन के लिए अपने घरों के बाहर खड़े होकर ताली और थाली बजाएं. लोगों ने इसका भी जमकर समर्थन किया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कोरोना वायरस के खिलाफ काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिसकर्मियों के लिए घंटा बजाकर आभार व्यक्त किया। गाजियाबाद में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां लोग घरों के बाहर ताली, थाली और शंख बजाते नजर आए. बड़ी संख्या में लोग अपनी घरों की बालकनी में खड़े होकर ताली और थाली बजाते नजर आए. इनमें बच्चों ने लिया हिस्सा. लोगों के समर्थन का आलम यह रहा कि शंख, तालियों और थाली बजाने की आवाजे शाम 4.30 बजे के बाद से ही सुनाई देने लगी थी।  बेशक। पूरे देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस मुहिम में दिल से साथ दिया और कोरोना से लड़ने में आम जनता सरकार का पूरा साथ दे रही है। वहीं...

प्रभारी मंत्री ने सरकार के तीन साल की गिनाई उपलब्धियां , मीडिया के सवालो पर देखते है, दिखवाते है कहकर झाडा पल्ला

Image
🔴 संजय चाणक्य कुशीनगर। उ0प्र0 सरकार के तीन साल पूरा होने पर कलेक्ट्रेट सभागार मे प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने सरकार की उपलब्धिया गिनवाते  हुए कार्यो की खूब बखान की, वही मीडिया के हर सवाल को टालते रहे। प्रभारी मंत्री सरकार की तीन साल की उपलब्धियां गिनाने मे जितना उत्साहित दिखे ठीक इसके विपरीत मीडिया द्वारा पूछे गये हर सवाल को अनसुना कर कार्रवाई की जायेगी, देखते है, दिखवाते है की तकिया कलाम बोलते दिखे।  बेशक। सरकार के तीन साल पूरा होने पर प्रदेशभर मे सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यो को जनमानस तक पहुचाने की गरज से सत्ता तंत्र के लोग मीडिया से मुखातिब होकर उपलब्धियां गिनाने मे जुटे है। इसी क्रम मे शुक्रवार प्रदेश के सहकारिता मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री मुकुल बिहारी वर्मा कुशीनगर के पत्रकारों से मुखातिब हुए। निर्धारित समय पर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार मे पहुचे प्रभारी मंत्री श्री वर्मा उपस्थित पत्रकारों से औपचारिक परिचय प्राप्त करने के बाद सीधे उ0प्र0 सरकार द्वारा तीन वर्षों मे किये कार्यो की बखान करते हुए कहा कि भारत सरकार की योजना प्रधानमंत्...

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- राष्ट्र निर्माण मे व्यापारी समाज की अहम भूमिका

Image
🔴 जिला उद्योग व्यापार मंडल का शपथग्रहण व सम्मान समारोह 🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। उ0प्र0 सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि राष्ट्र निर्माण मे व्यापारी समाज के लोगो की अहम भूमिका है। योगी सरकार व्यापारियों के हित और सुरक्षा के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। व्यापारियों का शोषण और उत्पीड़न किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नही किया जायेगा। श्री मौर्य रविवार को पडरौना नगर के शिवराम पैलैस मे आयोजित उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल के कुशीनगर जिला इकाई व पडरौना नगर कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री श्री मौर्य ने कहा कि व्यापारी समाज सृजनकर्ता है जो निजी क्षेत्रो मे रोजगार सृजित कर न सिर्फ बेरोजगारी दूर करता है बल्कि सम्मान से जीने अवसर भी प्रदान करता है। श्री मौर्य व्यापार मण्डल के मंच पर पूरी तरह गैर राजनीति दिखे। न सरकार की कोई उपलब्धि गिनाये, न सरकारी योजनाओं की बखान की। बात की तो सिर्फ व्यापारियों के हित और सम्मान की। उन्होंने कहा कि आपदा और दुख: की घडी मे व्यापारी समाज सहयोग के लिए तत्पर रहता है। समाजिक ...

CM योगी बोले- हम आते रहेगे, घोषणाए होती रहेगी

  केन्द्र और राज्य सरकार कर रही है सबका विकास 🔵 संजय चाणक्य   कुशीनगर। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट को लेकर यहा के जनप्रतिनिधियो से हमेशा चर्चाएं होती है। सरकार की ओर से धन आवंटित कर दिये गये हैं एयरपोर्ट के बाउंड्री बाल का थोडा- बहुत कार्य शेष है, एयर ट्रैफिक कंटोल का काम तेजी से चल रहा है, जल्द ही डोमेस्टिक उडान के बाद अन्तर्राष्ट्रीय उडान शुरू हो जायेगी। योगी  ने  विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्होंने बीस वर्षों से एयरपोर्ट का काम लटकाए रखा वही लोग एयरपोर्ट का काम सुचारु रूप से होने पर हो-हल्ला मचा रहे। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी द्वारा जनपद मे ट्रामा सेन्टर और विश्व विद्यालय स्थापित करने की मांग किये जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि " सभी योजनाओं की घोषणाए आज ही तो नही होगी, हम आते रहेगे घोषणाएं होती रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कुशीनगर जनपद के कसया विकास खंड क्षेत्र के ग्राम अहिरौली राय मे" मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के निरीक्षण एवं संचारी रोग नियंत्रण पखवारे के छठे चरण का उद्घाटन के पश्चात आयोजित सभा को ...

योगी सरकार की जनसंख्या नीति...... दो से अधिक बच्चो वालो को नही मिलेगा सरकारी लाभ

Image
🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  अगर आप यूपी में रहते हैं और आपके दो से ज्‍यादा बच्‍चे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। सूबे की योगी आदित्‍यनाथ सरकार दो से ज्‍यादा बच्‍चों वाले व्‍यक्ति के लिए को कड़े नियम बनाने जा रही हैं। ऐसे व्‍यक्तियों को सामाजिक कल्‍याण योजनाओं या पंचायत चुनाव में भाग लेने की अनुमति पर रोक लगा सकती है। राज्‍य सरकार एक नई जनसंख्‍या नीति बना रही है जिसमें ये प्रावधान किए जा सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बुधवार को कहा कि नई नीतियां जल्‍द ही घोषित की जाएंगी। उन्‍होंने कहा, 'अन्‍य राज्‍यों की जनसंख्‍या नीतियों का अध्‍ययन किया जा रहा है और उनमें से सबसे अच्‍छी नीतियों को लिया जाएगा और देश की सबसे अधिक आबादी वाले राज्‍य में लागू किया जाएगा।' उन्‍होंने कहा कि विशेषज्ञों का एक दल एक मसौदा नीति का अध्‍ययन कर रहा है। इससे पहले वर्ष 2000 में जनसंख्‍या नीति की समीक्षा की गई थी। 🔴 सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से वंचित करने पर विचार विशेषज्ञों की समिति में सदस्‍य परिवार कल्‍याण महानिदेशक डॉक्‍टर बद्री विशाल ने बताया कि दक्षिण भारत के राज्‍य...

कप्तानगंज चीनी मिल उगल रहा है जहर, जनजीवन प्रभावित

Image
🔴 जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिल के आगे घुटने टेके_ 🔵 जहरीली राख से लोगो के आंख की रोशनी पर गहराया संकट 🔴 हाथी दांत साबित हो रहा है चीनी मिल का प्रदुषण यंत्र    🔴 शकील अहमद  कुशीनगर। जिले के कप्तानगंज दी कनौरिया शुगर एण्ड जनरल मैन्युफैक्चरिग कम्पनी प्रा0 लि0 द्धारा उत्सर्जित राख से कप्तानगंज नगर समेत आस-पास के ग्राम सभाओं के हजारों लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। आम जनमानस इस समस्या से पूरी तरह त्रस्त है लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधी या प्रशासन के लोग मिल के प्रभाव के आगे बौना साबित हो रहे है। राख से आंखो को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है राख घरो के छतो पर इक्ठठा हो जा रहा है धूप में सूखने के लिए रखे कपडे गन्दे हो जा रहे है जिससे गृहणियों को काफी दिक्कते हो रही है। चूकि यह राख कई किलोमीटर के दायरे में गिरता है जिससे फसले भी प्रभावित हो रही है। मिल के विश्वसनिय सुत्रो की बात माने तो मिल ने प्रदुषण नियंत्रक यंत्र लगवा रखा है जो सिर्फ हाथी के दांत की तरह दिखाने के लिए है। सम्बंधित विभाग को मोटा रकम देकर उनका मूंह बंद करा दिया गया है।      ...

रमाशंकर बने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तहसील अध्यक्ष

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क   कुशीनगर। उ0प्र0श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कुशीनगर जिला इकाई की बैठक तमकुहीरोड डाक बंगले पर संपन्न हुई।  जिला उपाध्यक्ष अनिल पाण्डेय  की अध्यक्षता मे आयोजित इस बैठक मे संगठन के मजबूती पर चर्चा करते हुए तमकुहीराज तहसील संगठन की  घोषणा की गयी।    जिला महासचिव संजय चाणक्य व जिला उपाध्यक्ष ज्योतिभान मिश्रा ने संयुक्त रूप से संगठन के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान मे पत्रकारों को अपनी दिशा का चयन करने के लिए आत्म चिंतन करना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से अपनी मांगों को संस्थानों के सामने रखने की नसीहत देते हुए कहा कि आप जिस संस्थान को खबर देते है उस संस्थान से अपनी मांग नही रखेगे तो संस्थान आपकी शोषण करते रहेगे। श्री चाणक्य व श्री मिश्र ने कहा कि छोटे अखबार का पत्रकार हो या बडे अखबार का पत्रकार, सभी बराबर के सम्मान के हकदार है, सभी सम्मानित पत्रकार है जिनके सहयोग और सम्मान के लिए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सदैव पत्रकारों के साथ खडी है। कार्यकारी अध्यक्ष अजय मिश्र ने तहसील इकाई की घोषणा करते हुए कहा की संग...