नवागत जिलाधिकारी ने किया कार्य भार ग्रहण..... बोले- हर हाल मे कराया जायेगा सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन
🔴 संजय चाणक्य कुशीनगर। जनपद के नवागत जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया है। यहा मौजूद अधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के बाद डीएम ने जनपद के भौगोलिक स्थिति और मूलभूत समस्या पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। 2009 बैच के आईएएस श्री चौधरी पत्रकारों से बातचीत मे कहा कि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हर हाल मे कराना उनकी प्राथमिकता है ताकि सरकार की महात्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों बेहतर तरीके से मिल सके। उ0प्र0 के मेरठ जनपद के मूल निवासी श्री चौधरी नैनीताल के सेंटजोजफ स्कूल से प्रारम्भिक शिक्षा की तालीम हासिल करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई पुरा कर सरकारी नौकरी मे कदम रखा। 🔴 पांच साल सेना मे रह कर की देश की सेवा कुशीनगर जनपद के नवागत जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी भारतीय प्रशासनिक सेवा मे आने से पूर्व पांच वर्षों तक सीआरपीएफ मे रहे। वर्ष 2001 से 2005 तक भारत माँ की सेवा करने वाले श्री चौधरी पुलवामा और त्रिपुरा मे कार्यरत रहे। उसके बाद वर्ष 2005 से...