CM योगी बोले- सरकारी सम्पत्ति जलाने वालो की खैर नही
विदेशी जूठन में पलने वालों की साजिश मे आये- योगी 🔵जुबिली इंटर कॉलेज में सीएम योगी ने किया 180 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास 🔴 मुख्यमंत्री बोले - संपत्ति जलाने वालों को समाज पहचान ले, नकारात्मकता कभी किसी का उद्धार नहीं कर सकती 🔵 सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की इजाजत किसी को नहीं, प्रदर्शनकारी ऐसा बिल्कुल न करें 🔴 नागरिकता कानून भारत की मानवता के प्रति वचनबद्धताओं को दोहराता है, शरण में आए हुए की रक्षा करने का आश्वासन भारतीय संस्कृति देती है 🔵 शासन जन सहयोग से शिक्षा की उत्तम व्यवस्था करने का प्रयास करती है * देवेन्द्र रौनियार गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की इजाजत किसी को नहीं है। हिंसक प्रदर्शन में शामिल उपद्रवियों को चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह ऐसा बिल्कुल न करें। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि समाज के ये कौन नकारात्मक तत्व हैं जो उपद्रव कर रहे हैं। योगी ने सख्त लहजे में कहा कि ऐसे लोग अगर नहीं सुधरेंगे तो वहीं जाएंगे जहां उन्हें जाना है। य...