Posts

Showing posts from October, 2019

चित्रांश समाज ने किया भगवान श्री चित्रगुप्त व कलम दावात की पूजन

Image
 🔴   युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। नगर के रामकोला रोड "चित्रगुप्त धाम"  स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में भारी संख्या में उपस्थित भगवान श्री चित्रगुप्त के वंशज चित्रांश समाज  ने भगवान श्री चित्रगुप्त की वैदिक रीति से पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात  कलम-दावात की विशेष पूजा करने के बाद सामूहिक हवन व महाआरती कर पूर्णाहुति की गयी। मंगलवार को यम द्वितीया के दिन चित्रांश समाज के लोग अपने घर भगवान श्री चित्रगुप्त और कलम-दावात की विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद चित्रगुप्त मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर के पीठाधीश्वर श्री अजयदास महाराज ने चित्रगुप्त वंशजो को भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कराया। पूजा-अर्चना के बाद  चित्रांश समाज द्वारा सामूहिक रूप से कलम-दावात की पूजा की गयी। जिसके तहत सभी ने पहले से वितरित भगवान श्री चित्रगुप्तजी महाराज के चित्र से युक्त पृष्ठ पर विभिन्न देवी-देवताओं एवं श्री चित्रगुप्त महाराज के अनेक नामों को अंकित कर लिखित नमन किया। पूजा का शुभारम्भ श्री चित्रगुप्त मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा...

विशेष न्यायालय का फैसला..... गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह को पांच साल की सजा

Image
मोहन मुंडेरा कांड.... 🔴  युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क       -------------------------------- कुशीनगर । सूबे सरकार मे गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष व जिले के रामकोला विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रहे अतुल सिंह को विशेष न्यायालय ने गुरुवार को पांच साल की सजा व दस हजार रुपये का अर्थ दण्ड की सजा सुनाई है। तेरह वर्ष पूर्व कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मोहन मुंडेरा गांव मे घटित घटना मे अतुल सिंह अभियुक्त थे। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को विशेष न्यायाधीश एडीजे चतुर्थ(एमपी एमएलए कोर्ट) विवेकानन्द शरण त्रिपाठी ने मामले की सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। सूत्रो के मुताबिक पूर्व विधायक व वर्तमान गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह तेरह वर्ष पूर्व जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मोहन मुंडेरा काण्ड मे धारा 147,148,323, 506,452 एंव153 ए के तहत अभियुक्त थे। इस घटना के दौरान अतुल सिंह पर  भड़काऊ भाषण देकर माहौल बगाडने का आरोप था। 🔴 क्या है मामला सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अरुण कुमार दूबे के अनुसार 25 नवम्बर - 2006 को कप्तानगंज थाना क्षेत्र मे आयोजित एक सहभोग कार्यक्रम...

गुम हो गई, कसेरा टोली के बर्तन निर्माण की खनखनाहट

Image
कहा गये वो दिन * संजय चाणक्य -------------------- " न जाने कितने ही गरीब नई तकनीक की भेंट चढ़ जाते हैं, पूँजीपति नई मशीनों को अपनाकर मज़दूरों के पेट पर लात मारते हैं।। "  एक समय था जब पौ फटते ही कुशीनगर जनपद के पडरौना नगर मे संगीत की दो धीरायें एक साथ फूटती थी। एक थी भोर मे पक्षियों के मधुर कलरव की और दूसरी थी उसी के समानान्तर कसेरा टोली के सैकड़ों घरो मे बर्तनो के निर्माण से निकलने वाली खनखनाहट की। किन्तु अफसोस आधुनिकता की दौर मे हालात उस मुकाम पर है जहाँ पक्षियों का मधुर कलरव तो यथावत है, मगर नई तकनीक के शोर ने यहां के पारम्परिक बर्तनो के निर्माण से निकलने वाली खन-खन की पुरसकून आवाज को लगभग बन्द कर दिया है। एक उद्योग के बन्द हो जाने और उससे जुडी एक कला के लुप्त होने से बदहाल यहा के कारिगर व कारोबारी बेकारी और भूखमरी के कगार पर पहुच कराह रहे है।     बेशक। एक वह दौर था जब जिला मुख्यालय पडरौना के कसेरा टोली मुहल्ले मे पीतल, ताबा और फूल से बनने वाली बर्तनो की पूर्वाचंल ही नही वरन प्रदेश व देश मे धाक थी। इस उद्योग से सैकड़ों परिवार के हजारों लोग जुडे थे। जनपद के...

महराजगंज - HDFC बैंक मे दिनदहाड़े 13लाख की लूट

Image
* युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  महराजगंज ।जनपद के फरेन्दा(आनन्दनगर) स्थित  एचडीएफसी बैंक में गुरुवार को दोपहर चार  बदमाशों ने असलहा लहराते हुए कैश काउंटर से 13 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई दुस्साहसिक वारदात के बाद जिले में हड़कंप मच गया। बैंक मे लगे सीसीटीवी कैमरा मे लूटेरो की करतूत कैद हो गई है। मौके पर पहुंचे एसपी रोहित सिंह सजावन ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया है। ⚫ घटना को ऐसे दिया अंजाम गुरुवार को फरेंदा ब्रांच (आनन्दनगर) के एचडीएफसी बैंक पर दो बाइक से चार लोग पहुंचे। चारों के चेहरे पर मास्क लगे थे। सभी दो दो असलहा लिए हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चारों जब बैंक के अंदर दाखिल हुए तो भगदड़ मच गई। बताया जाता है कि चारो बदमाशों ने असलहा के बल पर बैंक मे मौजूद लोगो को अपने काबू में कर लिया। उसके बाद उनमे से एक बदमाश कैश काउंटर पर  पहुंचा और कैशियर पर असलहा तानते हुए सारे रुपये बटोर लिए। कैश काउंटर पर करीब पांच लाख रुपये थे। इसके बाद बदमाशों ने बैंक कर्मियों को धमकाकर चेस्ट खुलवाया। उसमें से 13 लाख रुपये नि...

कुशीनगर और आगरा के बीएसए निलंबित

Image
⚫ युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। प्रबंधकीय विद्यालय मे नियुक्ति मे भारी अनियमितता किये जाने के आरोप मे शासन ने कुशीनगर के बीएसए अरुण कुमार  एंव आगरा मे अबैध तरीके से बीएसए के पद पर बने रहे ओमकार सिंह को निलंबित कर दिया है। अपर मुख्य सचिव बेसिक रेणुका कुमार ने दोनो ही अधिकारियो को निलंबित कर इनके खिलाफ जाच के आदेश दिये है। इस दौरान निलंबित दोनो अधिकारियों को निदेशालय सम्बद्ध कर दिया गया है। बीएसए कुशीनगर का ये है मामला कहना न होगा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर अरुण कुमार के खिलाफ शासन स्तर पर शिकायत की गई थी कि इनके द्वारा प्रबंधकीय विद्यालयों मे की गई नियुक्तियों मे बीएसए द्वारा भारी अनियमितताए की गई है। बताया जाता है कि शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी कुशीनगर अनिल कुमार सिंह ने  मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे अपर जिलाधिकारी व कोषाधिकारी की तीन सदस्यीय टीम गठित कर बीएसए के खिलाफ की गई शिकायतों की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जांच मे पाया गया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार द्वारा प्रबंधकीय विद्यालयों मे की गई नियुक्तियो...

अवैध गोदाम पर छापेमारी, पटाखो का जखिरा बरामद

Image
🔴मौके पर दो सप्लायर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर भेजे गए जेल 🔴जीतू केसरी सहित तीन पर विष्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज 🔵संजय चाणक्य  कुशीनगर। : नगर के नेहरू नगर वार्ड मे अवैध ढंग से भण्डारण किये गये जितू केसरी के दुकान व मकान से कोतवाली पुलिस ने बड़ी मात्रा में पटाखा बरामद किया है। यह कार्रवाई गोपनीय सूचना के बाद एसडीएम व सीओ सदर के नेतृत्व मे  छापेमारी के दौरान कई गई। मौके पर दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है जबकि कारोबारी जितू पुत्र पन्ना लाल फरार है। कोतवाली पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद पटाखे के अवैध कारोबारी सहित दोनो सप्लायरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पकडे गये दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया है। क्या है मामला प्रशासन को सूचना मिली थी कि पडरौना नगर के नेहरू नगर ( वाणी टोला) मे  जितू केसरी के मकान व दुकान मे अवैध रुप से भारी मात्रा मे ज्वलनशील पटाखे का भण्डारण किया गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी रामकेश यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह मयफोर्स के साथ नेहरू नगर ( वाणी टोला) स्थित जितू केसरी के दूकान व गोदाम पर पहुँचे जहा पटाखो का जखिर...

अब बदलेगी बिहार पुलिस की पहचान

Image
युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  --------------------------------------- पटना । अब बिहार पुलिस की पहचान बरगद के पेड़ से नहीं होगी। सरकार में बरगद के पेड़ वाले लोगो की जगह आधुनिक और आकर्षक पहचान देने की योजना पर काम चल रहा है। तीन वरिष्ठ आईपीएस को इसकी जिम्मेदारी दी गई है जो अब तक कई लोगो डिजाइन कर चुके हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो लोगो तैयार किया जा रहा है उसमें एक साथ कई संदेश होंगे। यह अन्य प्रदेशों की पुलिस के लोगो से काफी बेहतर, आकर्षक और कई तरह का संदेश देने वाला होगा। लोगो के नीचे एक प्रभावशाली स्लोगन भी होगा, जो मौजूदा समय के लोगो में नहीं है। वर्ष 1912 से है बरगद का पेड़ बिहार में आधुनिक पुलिसिंग की शुरुआत वर्ष 1862 में की गई थी लेकिन 1912 में बिहार पुलिस को अलग पहचान मिली थी। प्रदेश पुलिस की पहचान के लिए बरगद वाले पेड़ का लोगो बनाया गया। बरगद के पेड़ को लोगो में लाने का उद्देश्य आम जनता को सुरक्षा का संदेश देना था। बिहार पुलिस के लोगो में बरगद के पेड़ के साथ जड़ के पास शस्त्र को दिखाया गया है। बरगद के पत्ते लटके और छायादार दिखते हैं और उसपर शस्त्र सुरक्षा का स...

अमिताभ के 77 वां जन्मदिन पर विशेष

Image
मुम्बई। अपनी दमदार आवाज और अभिनय के दम पर दर्शकों को अपना दीवाना बनाने और हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी कड़ी मेहनत ने आज उन्हें उस मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया है जहां उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। वर्तमान दौर में महानायक अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा कलाकार कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी उनका सिनेमाई करियर पाच दशक साल से ज्यादा का है इस दौरान उन्होंने सैकड़ों फिल्मों में काम किया है और उनमें कई दर्जन फिल्में ऐसी हैं जो दर्शकों के दिलों में सालों से बसी हुई हैं पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी से लेकर आखिरी रिलीज़ बदला तक अमिताभ हर फिल्म में कुछ अलग और कुछ नया करने की कोशिश करते आए हैं। अमिताभ बच्चन से जुड़ी खास बातें   अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में हुआ था। उनके पिता श्री हरिवंशराय बच्चन जाने माने हिंदी कवियों में से एक थे। अमिताभ बच्चन की शुरुआती शिक्षा इलाहाबाद में ही हुई। उसके बाद उन्होंने नैनीताल के एक बोर्डिंग स्कूल में शिक्षा हासिल की। अमिताभ विज्ञा...

रावण दहन- बुराई पर अच्छाई की जीत

Image
संजय चाणक्य "  दशहरा एक उम्मीद जगाता है।   बुराई के अंत की याद दिलाता है।।   जो चलता है सच्चाई और अच्छाई की रहे पर।   वह विजय का प्रतीक बन जाता है।। " सैकडो बर्षों से रावण दहन की परम्परा को कायम रखते हुए कुशीनगर जनपद के पडरौना नगर के रामलीला मैदान व तमकुहीराज सहित विभिन्न क्षेत्रो मे असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई के जीत के प्रतीक विजयादशमी के महापर्व पर राक्षसराज दशानन रावण की प्रतीकात्मक स्वरूप का दहन पूरे उल्लास के साथ किया गया । रावण दहन   के दौरान उपस्थित लोकबाग खूब आनन्दित हुए रावण के बुराई और भगवान राम की अच्छाईयों पर खूब चर्चा  भी किये, मेले मे खरीदारी की और अपने घर चलते बने। लेकिन सवाल यह उठता है कि त्रेतायुग के रावण का दहन तो हम हर साल कर बुराई पर अच्छाई की जीत का हवाला देकर खुशी मनाते है किन्तु अपने भीतर के रावण का दहन हम कब करेगें। विजयादशमी यानि विजय का पर्व, विजयादशमी मतलब न्याय और नैतिकता का पर्व है। असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा के दिन ही भगवान श्रीराम लंकापति रावण का संहार किया था। तभी  से प्रतीकात्मक रूप स...